एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अवतार में स्पॉट हुईं दीपिका पादुकोण, शॉर्ट्स और टी शर्ट में लगाया बोल्डनेस का तड़का

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और ग्लैमरस एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दीपिका हर तरह के आउटफिट को बहुत ही एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं। चाहे इंडियन लुक हो या वेस्टर्न लुक, दीपिका के फैंस को उनका हर अंदाज पसंद है। हाल ही में दीपिका के मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान वे इतनी स्टाइलिश लग रही थीं कि चाहकर भी नजरें हटाना मुश्किल था। सोशल मीडिया पर दीपिका की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
बता दें कि दीपिका पादुकोण हैदराबाद से अपने वर्क प्रोजेक्ट को खत्म करके वापिस मुंबई लौटी हैं। इस दौरान उन्हें बेज कलर का कोर्ड सेट पहने हुए स्पॉट किया गया। दीपिका ने बेज कलर के शॉर्ट्स पर व्हाइट कलर की टी शर्ट और बेज कलर का ही ब्लेजर पहना था। इस आउटफिट में दीपिका को टोंड लेग्स से नजरें हटाना मुश्किल था। इस आउटफिट के साथ दीपिका ने व्हाइट लोफर्स और Louis Vuitton का बाग कैरी किया था।
इसे भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने मेहँदी के लिए पहना था डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा का लहंगा, 180 टेक्सटाइल पैच और 3 हजार घंटे में हुआ था तैयार
इस लुक के साथ दीपिका ने मिनिमल मेकअप किया था और अपने बालों को खुला छोड़ा था। न्यूड लिप्स और ब्लैक गॉगल्स से दीपिका के लुक को चार चांद लग रहे थे। सोशल मीडिया पर दीपिका की ये तस्वीरें आग की तरह फैल रही है। लोग खुद को उनकी तारीफ करने सर रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। दरअसल, कल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के वेडिंग फंक्शन ख़त्म हुए हैं और इसी दौरान एक्ट्रेस वापस मुंबई लौटी हैं। ऐसे में एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, रणबीर की शादी होते ही वापस आ गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, चलो अब रिसेप्शन ओवर अब घर चलते हैं।
अन्य न्यूज़