Jr. NTR की Devara 2 ठंडे बस्ते में? Producer के एक बयान ने खत्म किया सारा सस्पेंस

Devara 2
Instagram
एकता । May 8 2026 4:44PM

जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा 2' को बंद किए जाने की खबरों पर प्रोड्यूसर श्रीधर लगाडापति ने विराम लगा दिया है। उन्होंने स्वीकार किया कि पहले भाग की कहानी कहने का तरीका पुराना था, जो दर्शकों से जुड़ने में असफल रहा, इसलिए अब मेकर्स सीक्वल के लिए नई रणनीति अपनाएंगे।

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी फिल्म देवरा के दूसरे भाग को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें आ रही थीं कि फिल्म के पहले भाग को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बाद मेकर्स ने देवरा 2 बनाने का विचार त्याग दिया है। इन खबरों से फैंस काफी निराश थे, लेकिन अब फिल्म के प्रोड्यूसर श्रीधर लगाडापति ने फिल्म को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे कई बातों पर जमी धूल साफ हो गई है।

प्रोड्यूसर ने फिल्म की असफलता पर कही यह बात

देवरा 2 के भविष्य को लेकर मचे घमासान के बीच प्रोड्यूसर श्रीधर ने डेक्कन क्रॉनिकल से खास बातचीत की। उन्होंने स्वीकार किया कि अब दर्शकों की पसंद बदल रही है। श्रीधर ने कहा, 'पुराने बैकग्राउंड वाली काल्पनिक ड्रामा फिल्में अब धीरे-धीरे अपनी चमक खो रही हैं। आज का दर्शक ऐसी कहानियां देखना चाहता है जो असली लगें और जिनसे वे जुड़ाव महसूस कर सकें।' उन्होंने यह भी माना कि फिल्म देवरा की कहानी कहने का तरीका थोड़ा पुराना था, जिसके कारण जूनियर एनटीआर जैसे बड़े सितारे की मौजूदगी का पूरा फायदा नहीं मिल सका।

इसे भी पढ़ें: पति के लिए छोड़ा था Career, अब Austria में बच्चों के लिए लड़ रही हैं Celina Jaitly

जूनियर एनटीआर के लिए खास सलाह

प्रोड्यूसर ने बातचीत के दौरान जूनियर एनटीआर के करियर को लेकर भी अपनी राय रखी। उनका मानना है कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर चर्चा तो बटोरी, लेकिन अब कुछ नया करने का समय है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा, 'जूनियर एनटीआर को अब और भी बेहतर कहानियों और निर्देशकों का चुनाव करना होगा। उन्हें ऐसे विषयों पर काम करना चाहिए जो उनके व्यक्तित्व के अनुकूल हों और अलग-अलग क्षेत्रों में उनके प्रशंसकों की संख्या बढ़ाने में मदद करें।'

इसे भी पढ़ें: Kartavya Trailer Out | नेटफ्लिक्स के नए क्राइम ड्रामा में सैफ अली खान का दिखा इंटेंस लुक, फर्ज और परिवार के बीच फंसे 'पवन'

फिल्म से जाह्नवी कपूर ने किया था डेब्यू

आपको बता दें कि फिल्म देवरा में जूनियर एनटीआर के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। भारी भरकम बजट और बड़े सितारों के बावजूद फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई। अब देखना यह होगा कि मेकर्स दूसरे भाग को लेकर क्या नया रुख अपनाते हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़