दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य जांच के बाद आज हो सकते हैं डिस्चार्ज

DILIP KUMAR

दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।फारूकी ने बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। घबराने की कोई बात नहीं है। यह नियमित जांच है जो उनकी उम्र के कारण समय-समय पर करनी पड़ती है।

मुंबई। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उन्हें रविवार को ही छुट्टी दे दी जाएगी। उनकी पत्नी और अनुभवी अभिनेत्री सायरा बानो ने रविवार को यह जानकार दी। बानो ने बताया कि 98 वर्षीय अभिनेता को शुक्रवार दोपहर को उपनगर खार में स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया, ‘‘डॉक्टरों की टीम ने सभी जांच की और साहब (कुमार) ठीक हैं। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमें आपकी दुआओं की जरूरत है।’’

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर के बिना जिंदगी में क्या बदल गया, नीतू कपूर ने नोट में बयां किया अपना दर्द

अभिनेता के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी ने बताया कि कुमार को नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फारूकी ने  बताया, ‘‘उन्हें नियमित जांच के लिए भर्ती कराया गया। घबराने की कोई बात नहीं है। यह नियमित जांच है जो उनकी उम्र के कारण समय-समय पर करनी पड़ती है। वह ठीक हैं।’’ पिछले साल दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों असलम खान (88) और एहसान खान (90) का कोविड-19 के कारण निधन हो गया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़