The Tonight Show में Diljit Dosanjh का जलवा, Jimmy Fallon बोले- माहौल बना दिया

Diljit Dosanjh
Instagram @diljitdosanjh

पंजाबी गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने जिमी फैलन के 'द टुनाइट शो' में दोबारा प्रस्तुति देकर वैश्विक मंच पर धूम मचा दी, जहाँ उन्होंने अपने गीत 'मोरनी' पर परफॉर्म किया और होस्ट जिमी फैलन को भांगड़ा सिखाया।

पंजाबी अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ ने अमेरिकी कलाकार जिमी फैलन के ‘द टुनाइट शो’ के मंच पर अपनी प्रस्तुति से एक बार फिर समा बांध दिया। दिलजीत ने अपने गीत ‘मोरनी’ पर प्रस्तुति दी। गायक ने 2024 में भी शो में प्रस्तुति दी थी। फैलन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया जिसमें वह दिलजीत दोसांझ से भांगड़ा सीखते हुए नजर आ रहे हैं।

उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘ दिलजीत दोसांझ ने माहौल (ऑरा) बना दिया।’’ इस वीडियो को दोसांझ ने भी साझा किया। दोसांझ ने शो में अपनी नई एल्बम ‘‘ऑरा’’ के बारे में भी बात की। दिलजीत जल्द ही इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ में नजर आएंगे। फिल्म 12 जून को रिलीज होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़