पहले पोहा खाऊंगा फिर शो करूंगा, बम की धमकियों के बीच Diljit Dosanjh ने इंदौर कॉन्सर्ट को लेकर दिया मजेदार जवाब

गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच, स्कूलों और मेयर ऑफिस को बम की धमकी भरे ईमेल मिले हैं। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं दिलजीत ने पुष्टि की है कि उनका यह शो तय शेड्यूल पर ही होगा।
ग्लोबल म्यूजिक सेंसेशन और पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ऑरा इंडिया टूर 2026 को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। दिल्ली में धमाकेदार शो करने के बाद अब दिलजीत 15 नवंबर को इंदौर में अपना लाइव कॉन्सर्ट करने वाले हैं। लेकिन इस शो से ठीक पहले इंदौर के कई स्कूलों, मेयर ऑफिस और अब मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल्स मिलने से हड़कंप मच गया है। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई हैं।
हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच को मिला धमकी भरा ईमेल
मंगलवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बेंच की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक धमकी भरा ईमेल आया। इस मेल में हाई कोर्ट की बिल्डिंग को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी और इसमें 15 नवंबर को होने वाले दिलजीत के कॉन्सर्ट का भी सीधा जिक्र था।
ग्वालियर सीएसपी रॉबिन जैन ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अलर्ट पर है और हाई कोर्ट की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए इंदौर और भोपाल पुलिस की साइबर टीमों की भी मदद ली जा रही है ताकि मेल भेजने वाले का जल्द पता लगाया जा सके।
इसे भी पढ़ें: दोस्त बने रहेंगे... शादी के 13 साल बाद अलग हुए Pawan Kalyan और Anna Lezhneva
स्कूलों और मेयर ऑफिस को भी मिली थी धमकी
दिलजीत के कॉन्सर्ट से जोड़कर मिली यह कोई पहली धमकी नहीं है। इससे पहले इंदौर के तीन बड़े प्राइवेट स्कूलों और इंदौर मेयर ऑफिस को भी इसी तरह के ईमेल भेजे गए थे। ईमेल्स में बम ब्लास्ट की धमकी के साथ-साथ यह भी कहा गया था कि बच्चे इस कॉन्सर्ट में शामिल न हों। हालांकि पुलिस और बम स्क्वॉड की जांच में स्कूलों से कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला।
इसे भी पढ़ें: Ramayana की आंधी भी नहीं रोक पाई Suriya का तूफान! तमिल में 4 गुना ज्यादा कमाई कर सीन ने रचा इतिहास
इंदौर आऊंगा और पोहा भी खाऊंगा
इन धमकियों के चलते कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहें उड़ने लगी थीं, लेकिन दिलजीत ने खुद लाइव आकर फैंस को भरोसा दिलाया है। दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा कि वह 101 परसेंट इंदौर पहुंचेंगे और शो तय शेड्यूल पर ही होगा। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज में यह भी जोड़ा कि वह इंदौर पहुंचते ही सबसे पहले वहां का मशहूर पोहा खाएंगे और फिर फुल एनर्जी के साथ स्टेज पर उतरेंगे।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़














