लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Govinda
ANI
एकता । Sep 25 2026 1:08PM

गोविंदा ने लालबागचा राजा में कोमल रानी के साथ जाने पर हो रही चर्चाओं पर सफाई दी है। उन्होंने बताया कि वे अपनी आगामी फिल्म रूपा के लिए आशीर्वाद लेने गए थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले भी वे करिश्मा और रवीना जैसी सह-कलाकारों के साथ दर्शन के लिए जाते रहे हैं और इसमें कुछ गलत नहीं है।

गोविंदा इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई के लालबागचा राजा पंडाल में कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया था। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। अब गोविंदा ने इस मुलाकात को लेकर हो रही आलोचना पर अपनी बात रखी है।

कोमल के साथ लालबागचा राजा के दर्शन क्यों गए गोविंदा?

हाल ही में एक इंटरव्यू में गोविंदा ने लालबागचा राजा के दर्शन के लिए कोमल रानी के साथ जाने पर सवाल उठाने वाले लोगों को जवाब दिया। उन्होंने बताया कि वह अपनी अगली फिल्म 'रूपा' के लिए आशीर्वाद लेने वहां गए थे। इस फिल्म में कोमल उनके साथ काम करेंगी।

गोविंदा ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब वह अपनी सह-कलाकार के साथ किसी धार्मिक जगह पर गए हों। इससे पहले वह करिश्मा कपूर और रवीना टंडन के साथ भी फिल्म के लिए बप्पा के दर्शन कर चुके हैं।

अभिनेता ने कहा, “लोग तो ऐसे रिएक्ट कर रहे हैं... मैं रूपा फिल्म के लिए प्रार्थना कर रहा था। मैं इसे पहले करिश्मा के साथ गया था, वो गुड लक रहा था मेरा, फिल्में हिट हुई थी। रवीना के साथ भी गया था, फिल्म हिट हुई थी। इस समय मैं रानी के साथ गया। पता नहीं क्या लोगों को तकलीफ है? हम मशहूर हो रहे हैं तो आपको क्या परेशानी है।”

इसे भी पढ़ें: बर्फीली वादियां, साधुओं का साथ और ध्यान... Ladakh में कुछ ऐसे सुकून खोज रही हैं Hina Khan

सुनीता आहूजा ने भी दिया था बयान

कोमल रानी के साथ गोविंदा के लालबागचा राजा जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का एक बयान भी चर्चा में आया था। सुनीता ने पैपराजी से बात करते हुए कहा था, “इंसानों को जितना भी प्यार दो फायदा नहीं है, धोखा ही देते हैं। पालतू जानवर को प्यार करो हमेशा चिपके रहते हैं। इंसानों से अच्छे तो जानवर होते हैं।”

उस समय सुनीता अपने पालतू कुत्ते के साथ थीं। उनके इस बयान को गोविंदा और कोमल रानी से जुड़ी चर्चाओं के बीच देखा गया।

इसे भी पढ़ें: The Vvaan Movie Review | सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फैंटेसी थ्रिलर बहुत सारे आइडियाज़ के बोझ तले दबी

1987 में हुई थी गोविंदा और सुनीता की शादी

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी 11 मार्च, 1987 को हुई थी। दोनों ने अपने शुरुआती अभिनय करियर को बचाने के लिए करीब चार साल तक अपनी शादी की बात को सार्वजनिक नहीं किया था।

हालांकि, पिछले कुछ समय से दोनों के अलग-अलग रहने की अफवाहें चर्चा में हैं। इसी बीच गोविंदा और कोमल रानी के बीच रिश्ते को लेकर भी खबरें सामने आती रही हैं। फिलहाल गोविंदा ने इन अफवाहों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ अपनी आने वाली फिल्म 'रूपा' और उसके लिए लालबागचा राजा के दर्शन को लेकर बात की है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़