Holi Special Bhojpuri Song List: होली में इन भोजपुरी गानों से होगा जबरदस्त जश्न, गाना सुनकर ही थिरकने लगेंगे आप, देखें सॉन्ग की पूरी लिस्ट

Holi Special Bhojpuri Song List
Unsplash

होली का त्योहार आने वाला है सभी के घर होली की पार्टी होने वाली है। होली बिना भोजपुरी गाने के अधूरी लगती है। भोजपुरी के इन धांसू गानों पर होली में जरुर डांस करें। इसी के चलते यहां पर होली की लेटेस्ट भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट लेकर आए हैं। इन गानों के साथ आप अपने दोस्तों के साथ तहलका मचा सकते हैं।

होली का पर्व देश का सबसे बड़े त्योहारों में से एक माना जाता है। रंगो के इस खास पर्व में पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस त्योहार में काफी मस्ती की जाती है वहीं गिले-शिकवे को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते है और खूब एंजॉय किया जाता है। होली के पर्व में डांस और मस्ती जरुर होती है। लोग होली के गानों पर मस्त होकर झूमते हैं। लेकिन भोजपुरी गानों के बिना तो होली का पर्व ही अधूरा लगता है। इसी के चलते हम आपके लिए लेकर आए भोजपुरी सॉन्ग की ऐसी लिस्ट जिसकी धुन सुनकर आप खुद ही नांचने लग जाएंगे। तो चलिए आपको बताते इन भोजपुरी सॉन्ग की पूरी लिस्ट।

भिज जाला लहंगा

इस साल खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने एक होली का गाना रिलीज किया है। होली के जश्न में यह भोजपुरी गाना तहलका मचा देगा। भिज जाला लहंगा सॉन्ग को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। गाने के वीडियो में काफी मस्ती और देवर-भाभी की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। होली में मस्ती और धमाल मचाने के लिए ये सॉन्ग बेस्ट हो सकता है।

हमार बाड़े पति

जब बात होली के गानों की हो रही है और खेसारी लाल के नाम न आए, यह भला कैसे हो सकता है। होली स्पेशल सॉन्ग में एक गाना 'हमार बाड़े पति' भी है,  जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। आप भी होली पर धूम मचाने के लिए इस गाने पर जरुर डांस करें।

व्हाइट-व्हाइट लहंगा

होली के त्योहार में डबल मस्ती करने के लिए यह भोजपुरी का गाना सबसे बेस्ट है। इसे आप चाहें तो भोजपुरी स्टार पवन सिंह का होली सॉन्ग व्हाइट-व्हाइट लहंगा को बजा सकते हैं।

होली खेले आवतारे

भोजपुरी सॉन्ग की लिस्ट में होली खेले आवतारे को जरुर शामिल करें। यह गाना काफी मजेदार है। होली के रंग में मस्ती के डोज को बढ़ाने के लिए यह गाना  काफी पसंद किया जा रहा है। होली खेलते समय इस गाने को आप प्ले कर सकते हैं।

 इसके साथ ही आप भोजपुरी का एक और सबसे बेस्ट गाना 'होली खेले रामलला' को प्ल कर सकते हैं। यह गाना बहुत ही बढ़िया है इस पर डांस करने का सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़