इमरान हाशमी के इस नए लुक को देख आप भी कहेंगे हाय!

i-love-experimenting-in-acting-says-emraan-hashmi
[email protected] । Feb 10 2020 5:32PM

बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का कहना है कि वह कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं देते कि बॉलीवुड का हीरो कैसा होना चाहिए। अभिनेता ने कहा कि भारत में नायक को क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए, इसकी कुछ निर्धारित धारणाएं बन गई हैं।हाशमी अब संजय गुप्ता की मुंबई सागा और चेहरे में नजर आएंगे।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार इमरान हाशमी का कहना है कि वह कभी भी इस बात पर ध्यान नहीं देते कि बॉलीवुड का हीरो कैसा होना चाहिए। वह अपने दर्शकों के लिए संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। अभिनेता ने कहा कि उनके दर्शक दो तरह के हैं एक वह जो उन्हें प्रयोग करते देखना चाहते हैं और दूसरे वे जो उन्हें उनके पारंपरिक किरदारों से प्यार करते हैं।

हाशमी ने  मर्डर , जन्नत , वन्स अपॉन ए टाइम इन मुम्बई  जैसी लोकप्रिय फिल्में करने के साथ ही  शंघाई और  घनचक्कर  जैसी अलग फिल्में भी की हैं। ऐसे में वह कहते हैं कि दर्शकों की पसंद के बीच संतुलन बनाना एक संघर्ष है।

इमरान ने बताया कि दर्शकों की पसंद के बीच संतुलन बनाना एक संघर्ष है। वे हमेशा आपको एक विशेष तरह के किरदार में देखना चाहते हैं और फिर जब आप उससे बाहर निकलते हैं तो बहुत से लोग स्वीकार नहीं कर पाते हैं। यह बात हमारे दर्शकों के लिए सच साबित होती है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के मामले में ऐसा नहीं है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म शिकारा पर लोगों का आया ऐसा रिएक्शन

अभिनेता ने कहा कि भारत में नायक को क्या करना चाहिए या क्या नहीं करना चाहिए, इसकी कुछ निर्धारित धारणाएं बन गई हैं। हाशमी अब संजय गुप्ता की  मुंबई सागा  और  चेहरे  में नजर आएंगे। “चेहरे” में हाशमी के साथ महानायक अमिताभ बच्चन ने भी नजर आने वाले हैं।

 

इसे भी देखें-वो सेक्स वर्कर जिसने डॉन को बनाया भाई, माफिया क्वीन के नाम से हुई थी मशहूर

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़