Salman Khan की Maatrubhumi के गाने पर बोले Javed Akhtar, भाषा के स्तर पर जताई चिंता

सलमान खान की आगामी फिल्म मातृभूमि के नए गाने तेरी सेक्सी ब्यूटी की भाषा को लेकर गीतकार जावेद अख्तर ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज का संगीत समाज की बदलती बोलचाल को दर्शाता है, जिसमें कला और भाषा का स्तर गिर रहा है। अपूर्व लखिया निर्देशित यह वॉर ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी।
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म मातृभूमि को लेकर चर्चा में बने हुए है। इस समय सलमान मूवी के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में मातृभूमि फिल्म का एक नया गाना तेरी सेक्सी ब्यूटी.... रिलीज हुआ है।
इसको लेकर लोकप्रिय गीतकार और फिल्म लेखक जावेद अख्तर ने अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में उनसे पूछा गया है कि सलमान खान के इस गाने की भाषा को लेकर, तो जावदे ने बेबाकी से अपनी राय दर्ज की है।
सलमान के गाने पर जावेद की राय
जावेद अख्तर ने अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते है। जब उनसे एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि सलमान खान की आने वाली फिल्म मातृभूमि के लेटेस्ट सॉन्ग तेरी सेक्सी ब्यूटी को लेकर, तो उन्होंने कहा कि-
आज के समय के लोकप्रिय संगीत में स्वाभाविक रूप से उसी समाज की भाषा और शब्दावली झलकती है, जहां से वह ताल्लुक है। इससे ये पता चलता है कि ये कहां से आया है और किससे जुड़ा है। संगीत कभी अलग-थलग नहीं रहा है, बल्कि ये समाज का अभिन्न अंग है। आज की जेनेरशन और उनके माता-पिता की भाषा और शब्दाबली कभी भी उनके दादा-दादी से मेल नहीं खाएगी।
आज की भाषा आम बोलचाल के माध्यम के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन हम शायद ये भूल गये है कि एक अनोखी कला है। आज की भाषा का स्तर कहां है और इसका ध्यान किस तरफ जा रहा है। इसके बारे में कोई बात नहीं करना चाहता है। आज के समय में कितने लोग हैं, जो साहित्य और कविता को पढ़ते हैं।
जावेद अख्तर ने इशारों ही इशारों में सलमान की मातृभूमि के तेरी सेक्सी ब्यूटी सॉन्ग की आलोचना भाषा के गिरते लेवल के आधार पर की है।
कब रिलीज हो रही मातृभूमि?
सलमान खान की मातृभूमि फिल्म की रिलीज 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है और यह एक वॉर ड्रामा थ्रिलर है।
अन्य न्यूज़













