Lollapalooza India में जोनस ब्रदर्स ने मंच पर मचाई धूम, कॉन्सर्ट में गूंजा जीजू-जीजू

Nick Jonas
Instagram

‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अमेरिकी बैंड ने ‘लोलापालूजा इंडिया’ के दूसरे संस्करण के पहले दिन दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी। इससे पहले तीनों ने मंच पर खूब धूम मचाई। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर उन्हें पुकारा।

मुंबई। अमेरिकी गायक निक जोनस और उनके भाई जो और केविन ने शनिवार रात यहां अपनी पहली प्रस्तुति में हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया। ‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अमेरिकी बैंड ने ‘लोलापालूजा इंडिया’ के दूसरे संस्करण के पहले दिन दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी। इससे पहले तीनों ने मंच पर खूब धूम मचाई। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का जोशीला गाना ‘गल्लां गूडियां’ बजाया गया।

इसे भी पढ़ें: Sana, Ayesha और Isha के साथ पार्टी करना Vicky Jain को पड़ा भारी, Ankita Lokhande के चाहनेवालों ने लगा दी तगड़ी क्लास

भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर उन्हें पुकारा। प्रियंका से 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले निक ने विवाह कार्यक्रम के दौरान होने वाले संगीत समारोह का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा, ‘‘संगीत को न जोड़ें तो भारत में यह हमारी पहली प्रस्तुति है।’’

इसे भी पढ़ें: Hema Malini और अनूप जलोटा सहित 100 कलाकार 45 दिवसीय ‘श्री राम राग सेवा’ का हिस्सा होंगे

उन्होंने भारत के साथ अपने ‘‘विशेष संबंध’’ के बारे में भी बात की। जब भीड़ ‘‘जीजू, जीजू’’ कहकर पुकारने लगी तो निक ने कहा, ‘‘एक परिवार के तौर पर हमारा इस देश के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हमारे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद।’’ जोनस ब्रदर्स ने ‘सेलीब्रेट’, ‘सकर’, ‘व्हाट ए मैन गॉट्टा डू’, ‘क्लोज’ और ‘जैलेस’ सहित कई गाने पेश किए। निक ने पूरे दिन उत्साह बनाए रखने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।



We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़