महज 39 साल की उम्र में ही कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सर्जा ने दुनिया को कहा अलविदा

chiranjivi

कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा का 39 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी।

बेंगलुरु। कन्नड़ फिल्म अभिनेता चिरंजीवी सर्जा का रविवार को शहर के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने बताया कि 39 वर्षीय अभिनेता ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उनका निधन हो गया। प्रसिद्ध कन्नड़ अभिनेता शक्ति प्रसाद के पोते और बहुभाषी फिल्म अभिनेता अर्जुन सर्जा के भतीजे चिरंजीवी सर्जा ने 22 फिल्मों में अभिनय किया था। 

इसे भी पढ़ें: शिवसेना के हमलों के बीच मातोश्री में उद्धव से मिले सोनू सूद

चिरंजीवी ने फिल्म वायुपुत्र से अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी। उनकी आखिरी फिल्म शिवार्जुन थी जिसमें उन्होंने अमृता अयंगर और अक्षता श्रीनिवास के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। उन्होंने दो साल पहले अभिनेत्री मेघना राज से शादी की थी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने चिरंजीवी सर्जा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह एक लोकप्रिय अभिनेता और महान प्रतिभा के धनी थे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने भी अभिनेता के निधन पर शोक व्यक्त किया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़