CUET UG Exam 2026: क्या पहनें, क्या ले जाएं? NTA की Final Guidelines जरूर जान लें

CUET UG Exam 2026
ANI

CUET UG 2026 परीक्षा 11 मई से शुरू हो रही है, जिसके लिए NTA ने ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों संबंधी गाइडलाइंस जारी की हैं। परीक्षार्थियों को केंद्र पर एडमिट कार्ड, फोटो आईडी और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना अनिवार्य है, साथ ही हल्के कपड़े और साधारण जूते पहनने की सलाह दी गई है।

कल यानी 11 मई 2026 से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG 2026) परीक्षा की शुरुआत होने जा रही है। ये परीक्षा 31 मई 2026 तक चलेंगी। सीयूईटी एग्जाम के लिए लगभग 15.68 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा ये परीक्षाएं देशभर में शुरु होने जा रही है। एनटीए ने छात्रों के लिए कुछ जरुरी गाइडलाइंस जारी की है। इसमें एनटीए द्वारा परीक्षा में प्रयोग की जाने वाली वस्तुएं, ड्रेस कोड़ समेत कई सारी डिटेल शेयर की है। आइए आपको इस परीक्षा संबंधित सारी जानकारी बताते हैं।

जानें क्या है परीक्षा के लिए ड्रेस कोड

 -परीक्षा देने वाले सभी उम्मीदवार अपने साथ पारदर्शी पानी की बोतल जरुर ले जाएं।

 - उम्मीदवारों को धार्मिक वस्तुएं या प्रतीक चिन्ह पहनने की अनुमति है, एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचकर जांच करवाएं। यह सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य वाली बात है।

 - कलावा जैसा धार्मिक धागे पहनने की अनुमति है।

 - हल्के सफेद कपड़े पहनना सबसे जरुरी है। यदि उम्मीदवारों को आवश्यकता महसूस हो, तो वे ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचकर वहां जांच जरुर कराएं।

  - सामान्य जूते, चप्पल और कम हील वाले जूते पहनना सबसे बेहतर है।

एडमिट कार्ड लेकर जाएं साथ

ज्यादातर छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड अपने साथ जरुर लेकर जाएं। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा सेंटर में एंट्री नहीं मिलेंगी। इसके साथ ही आप एग्जाम देने से वंचित हो जाएंगे। गौरतलब है कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है। यदि आप ने अभी तक इसे डाउनलोड नहीं किया है तो ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर लें। इसके अलावा, किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या होने पर छात्र  NTA के हेल्प डेस्क नंबर 011- 40759000 पर या [email protected] पर ईमेल से संपर्क कर सकते हैं। 

परीक्षा केंद्र पर ये 3 डॉक्यूमेंट्स जरूर साथ रखें

-सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 की हार्ड कॉपी (प्रिंटआउट)।

-दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो।

-सरकार द्वारा जारी किया गया कोई एक वैलिड ओरिजिनल फोटो आईडी कार्ड (जैसे आधार कार्ड पैन कार्ड या वोटर आईडी)।

All the updates here:

अन्य न्यूज़