Karisma Kapoor के पूर्व पति Sunjay Kapur का निधन, पोलो खेलने के दौरान हार्ट अटैक से हुई मौत

Sunjay Kapur
ANI Image
रितिका कमठान । Jun 13 2025 11:01AM

अहमदाबाद में इस दर्दनाक प्लेन क्रैश में विमान में जितने भी यात्री थे उनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। प्लेन जिस जगह गिरा है वहां कई स्थानीय लोगों की भी मौत हुई है। इस प्लेन क्रैश में मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल है। इस घटना के बाद संजय कपूर ने संवेदनाएं व्यक्त की थी।

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर बुरी खबर आ रही है। करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन हो गया है। उनका यूके में निधन हुआ है। हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है। यूके में वो पोले खेल रहे थे, तभी उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। 

फिल्मफेयर की रिपोर्ट की मानें तो संजय कपूर 53 वर्ष के थे। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक है। संजय कपूर ने अंतिम पोस्ट 12 जून को अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर किया था। बता दें कि अहमदाबाद में इस दर्दनाक प्लेन क्रैश में विमान में जितने भी यात्री थे उनमें से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है। प्लेन जिस जगह गिरा है वहां कई स्थानीय लोगों की भी मौत हुई है। इस प्लेन क्रैश में मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल है।

इस घटना के बाद संजय कपूर ने संवेदनाएं व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा कि अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान दुर्घटना की खबर बेहद दुखद है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं परिवारों के लिए है। ईश्वर उन्हें कठिन समय में शक्ति दें।

बता दें कि संजय कपूर ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर से वर्ष 203 में शादी की थी। दोनों की शादी लगभग 13 वर्ष तक चली। वर्ष 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया था। करिश्मा से तलाक लेने के बाद संजय कपूर ने प्रिया सचदेव से शादी की थी।

गौरतलब है कि संजय और करिश्मा के दो बच्चे है। दोनों की एक बेटी समायरा और बेटा कियान है। समायरा की उम्र अब 19 वर्ष है। बता दें की दोनों की शादी के बाद करिश्मा कपूर के पास ही उनके बच्चों की कस्टडी है। दोनों का तलाक घरेलू हिंसा के कारण हुआ था। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़