ICSI CS Exam Form 2026: दिसंबर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कैसे करें Online Apply और क्या है Fee Structure

ICSI CS Exam Form 2026
Unsplash

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान द्वारा सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर 2026 सत्र हेतु पंजीकरण प्रक्रिया का शुभारंभ छात्रों के लिए करियर नियोजन का महत्वपूर्ण अवसर है। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 25 सितंबर तक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आवेदन की सुविधा अकादमिक अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम है।

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई। दरअसल, भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की ओर से सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल दिसंबर सेशन-2026 परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुर कर दिए हैं। इच्छुक  उम्मीदवार CS Executive Exam Form और CS Professional Exam Form परीक्षाओं में बैठना चाहते हैं, वे लोग जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर ICSI CS Exam Form 2026 का रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 सितंबर, 2026 रखी गई है। 

वहीं, विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर,2026 है। जो लोग तय तिथि के बाद आवेदन करेंगे, तो उन्हें लेट के तौर पर 250 रुपये देने पड़ेंगे।

परीक्षा कब होगी?

आपको बताते चलें कि, परीक्षा का आयोजन अलग-अलग एग्जाम सेंटर में 21 से 28 दिसंबर, 2026 के बीच होगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट  दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद परीक्षा में शामिल होने के लिए कुछ दिन पहले ही एडमिट कार्ड जारी होंगे।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

 - सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट smash.icsi.edu पर जाकर विजिट करें।

 - वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करें।

 - अब मांगी गई सभी जरुरी डिटेल को ध्यान में रखकर दर्ज कर लें।

 - फिर फॉर्म भरने के बाद मांगे गए सभी जरुरी दस्तावेजों को अपलोड करें।

 - अब रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।

 - जब फॉर्म भर जाए, तो आखिर में भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

सीएस एग्जीक्यूटिव फीस

इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार को एक मॉड्यूल के लिए 1500 रुपये और दोनों  मॉड्यूल के लिए 3,000 रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़