टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपथ में कृति सेनन होंगी हीरोइन, अभिनेता ने शेयर किया वीडियो

टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म गणपथ की शूटिंग कर रहे हैं, 31 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म की अपनी लुक शेयर की है। शेयर किए हुए वीडियो में टाइगर श्रॉफ उग्र अवतार में दिखा रहे हैं।
टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी नई फिल्म गणपथ की शूटिंग कर रहे हैं, 31 वर्षीय अभिनेता ने फिल्म की अपनी लुक शेयर की है। शेयर किए हुए वीडियो में टाइगर श्रॉफ उग्र अवतार में दिखा रहे हैं। वीडियो में उन्हें हाथों में बॉक्सिंग हैंड रैप लपेटते देखा जा सकता है। टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि गणपथ 23 दिसंबर, 2022 को रिलीज होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के दर्शकों के लिए बुरी खबर, शो छोड़ने वाले हैं मोहसिन खान !
गणपथ के टीजर को टाइगर श्रॉफ के प्रशंसकों के साथ-साथ अन्य हस्तियों के कई कमेंट्स मिले। रणवीर सिंह ने भी उनकी पोस्ट पर टिप्पणी किया है। गणपथ का निर्देशन विकास बहल करेंगे और इसे वाशु भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। गणपथ में टाइगर श्रॉफ एक्ट्रेस कृति सेनन के अपोजिट नजर आएंगे। फिल्म हीरोपंती के बाद टाइगर और कृति की एक साथ दूसरी फिल्म होगी। टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन दोनों ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत हीरोपंती से की थी।इसे भी पढ़ें: तैमूर से ज्यादा क्यूट हैं करीना कपूर के छोटे नवाब, सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
टाइगर श्रॉफ भी हीरोपंती के सीक्वल में अभिनय करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने हाल ही में हमें एक झलक दी कि कैसे वह अपने वर्कआउट सेशन के एक वीडियो के साथ फिल्म के सीक्वल के लिए तैयारी कर रहे हैं। टाइगर श्रॉफ को आखिरी बार 2020 की फिल्म बागी 3 में देखा गया था, जिसमें श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख थे।
अन्य न्यूज़











