केआरके का दावा- सिद्धू के साथ सोनिया गांधी ने कर दिया खेला, लोगों ने दिए ऐसे जवाब

KRK

लेकिन पंजाब के पास सिद्धू जैसा बड़ा नेता है ही नहीं, इसीलिए सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें बहलाया और सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। सिद्धू को लगने लगा था कि वह मुख्यमंत्री बनने वाले हैं और उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को गालियां देना शुरू कर दिया।

हाल ही में पांच राज्यों के चुनाव संपन्न हुए, जिसमें कई दिग्गज नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा। पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को भी करारी हार मिली। उनकी हार पर सोशल मीडिया पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान ( केआरके) ने भी उन पर निशाना साधा है।

कमाल आर खान ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे चुनावी नतीजों का विश्लेषण करते दिख रहे हैं। अपने वीडियो में वो दावा करते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू के साथ सोनिया गांधी ने खेल कर दिया। अपनी बात को समझाने के लिए वो अपने वीडियो में तमाम उदाहरण देते हैं कि किस तरह सिद्धू के साथ सोनिया गांधी ने खेल कर दिया।

सिद्धू ने इस कारण छोड़ा था भाजपा का साथ

केआरके अपने वीडियो में के कहते हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू को भाजपा ने सबसे पहले नेता बनाया। जब सिद्धू भाजपा में थे तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और राजीव गांधी को भला बुरा बोलते थे। केआरके ने कहा कि सिद्धू जानते थे कि वह भाजपा में रहकर मुख्यमंत्री कभी नहीं बन सकते। पंजाब में भाजपा और अकाली दल का गठबंधन था और वह जानते थे कि उनका पंजाब से जीतना मुश्किल है। उनको समझ आ गया कि अगर उन्हें सीएम बनना है तो बीजेपी छोड़ कांग्रेस में जाना होगा।

सिद्धू हो गए थे गलतफहमी का शिकार

केआरके ने अपने वीडियो में कहा कि सिद्धू को समझ आ गया था कि कैप्टन अमरिंदर सिंह बूढ़े हो चुके हैं, अब कोई ऐसा नेता पंजाब में नहीं है जो सीएम बन सके। तो सिद्धू ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। लेकिन कांग्रेस में आते ही सिद्धू ने आम आदमी पार्टी को भला बुरा बोलना शुरू कर दिया। जिस तरह कांग्रेस को कहा करते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद सिद्धू को यह विश्वास हो गया कि सीएम वही बनने वाले हैं। लेकिन सोनिया गांधी बहुत होशियार हैं। उन्होंने 10 साल सरकार चलाई है और उन्हें पता था कि सिद्धू पर यकीन नहीं किया जा सकता।

सोनिया को सिद्धू पर नहीं था विश्वास

केआरके ने अपने वीडियो में दावा किया कि सोनिया गांधी को पता था सिद्धू किसी भी वक्त धोखा दे सकते हैं। कभी भी भाजपा में जा सकते हैं, कभी भी कांग्रेस को तोड़ सकते हैं, कभी भी आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं, कभी भी नई पार्टी बना सकते हैं। तो सोनिया गांधी का टारगेट ये था कि सिद्धू को मुख्यमंत्री नहीं बनाना है, उन्हें पूरी तरह खत्म कर देना है। सोनिया गांधी ने वही किया, चन्नी को मुख्यमंत्री बना दिया। जिससे सिद्धू भड़क गए और उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

लेकिन पंजाब के पास सिद्धू जैसा बड़ा नेता है ही नहीं, इसीलिए सोनिया गांधी ने उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया। इसके बाद राहुल गांधी ने उन्हें बहलाया और सिद्धू ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। सिद्धू को लगने लगा था कि वह मुख्यमंत्री बनने वाले हैं और उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को गालियां देना शुरू कर दिया।

केआरके के इस विश्लेषण वाले वीडियो पर तमाम यूजर्स भी कमेंट करने लगे। हेमलता नाम की एक यूजर ने कमेंट किया सिद्धू सबसे आत्म केंद्रित व्यक्ति हैं ठोको ताली उनके लिए, वह हकदार हैं जो सोनिया ने किया। तरुण महाजन ने लिखा मैं पंजाब से हूं, केआरके भाई आप बिल्कुल सही कह रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़