SEE PHOTOS: आइए आपको मिलवाते हैं एक्टर रणवीर सिंह की छोटी सी हैप्पी फैमिली से...

let-s-introduce-you-to-the-little-happy-family-of-actor-ranveer-singh
रेनू तिवारी । Jan 21 2020 5:54PM

रणवीर सिंह के फैंस जानना चाहते हैं कि क्या रणवीर सिंह फिल्मी परिवार से हैं, जिसकी वजह से उनको इंडस्ट्री में इतनी शौहरत मिली हैं। तो हम आपको बताएंगे की आखिर रणवीर सिंह के परिवार में कौन-कौन हैं और वो क्या करते हैं।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 83 के कई पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। फिल्म इस साल फ्लोर पर आ जाए ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं। फिल्म 83 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की जीवनी होगी। कपिल देव की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्व कप जीता था। रणवीर सिंह फिल्म में कपिल देव के किरदार में नजर आयेंगे। फिल्म में भी कपिल देव की पत्नी का किरदार दीपिका पादुकोण निभाएंगी , जो असल जिंदगी में भी रणवीर सिंह की पत्नी हैं। 

रणवीर सिंह के फैंस जानना चाहते हैं कि क्या रणवीर सिंह फिल्मी परिवार से हैं, जिसकी वजह से उनको इंडस्ट्री में इतनी शौहरत मिली हैं। तो हम आपको बताएंगे की आखिर रणवीर सिंह के परिवार में कौन-कौन हैं और वो क्या करते हैं। 

सबसे पहले मिलिए रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवनानी से... रणवीर सिंह के पिता एक बिजनेसमैन हैं।

रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई 1985 को बॉम्बे (अब मुंबई) में एक अंजू और जगजीत सिंह भवनानी के सिंधी परिवार में हुआ था। 

रणवीर सिंह की मां का नाम अंजू भवनानी है जो हाउसवाइफ हैं। 

 रणवीर सिंह की एक बहन है जिनका नाम है रितिका भवनानी।

रणवीर सिंह रितिका से बहुत प्यार करते हैं। वह अकसर अपनी बहन के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते रहते हैं।

दीपिका पादुकोण के बारे में तो आप सभी जानते हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2018 में दोनों से शादी कर ली थी। 

वैसे तो रणवीर सिंह अपनी राजनीतिक रुची के बारे में ज्यादा बात नहीं करते लेकिल पीएम मोदी के प्रति उनके लगाव से दुनिया वाकिफ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़