तैमूर की तरह अपने बच्चे को इंटरनेट सेंसेशन नहीं बनाएंगी अनुष्का शर्मा, आने वाले बेबी के लिए खास प्लानिंग

बेबी बंप
रेनू तिवारी । Dec 31 2020 3:05PM

अनुष्का शर्मा ने बताया है कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए कुछ खास प्लानिंग की हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को उसका बचपन जीने देना चाहती हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर ये फैसला किया है कि वह बचपन से ही मीडिया पर्सनेल्टी न बनें।

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपनी प्रेग्नेंसी को इस समय एंजोय कर रही हैं। अनुष्का शर्मा की डिलीवरी का समय जनवरी 2021 हैं। अपनी डिलीवरी ने पहले उन्होंने एक मशहूर मैगजीन के लिए बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाया है। अनुष्का शर्मा ने फोटोशूट की काफी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। मैगजीन के साथ बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने अपने आने वाले बच्चे के बारे में खास बात भी की हैं।

इसे भी पढ़ें: रणबीर कपूर के साथ फाइट करते नजर आएंगे बॉबी देओल! जल्द होगी नयी फिल्म की घोषणा 

अनुष्का शर्मा ने बताया है कि उन्होंने अपने बच्चे के लिए कुछ खास प्लानिंग की हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को उसका बचपन जीने देना चाहती हैं। अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ मिलकर ये फैसला किया है कि वह बचपन से ही मीडिया पर्सनेल्टी न बनें। हम जानते हैं कि फैंस भी हमारे बच्चे को देखने के लिए एक्साइटिड है लेकिन हमने ये डिसाइड किया है कि आने वाला बच्चा पब्लिक आइज के साथ बड़ा नहीं हो। 

इसे भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भी ड्रग्स का सेवन किया था, उन्हें कब तलब करेगी एनसीबी: कांग्रेस 

आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर, और शाहिद कपूर की बेटी मीशा के अभी से ही सोशल मीडिया पर काफी फैंस है। यह स्टार किड्स सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। लोग इनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। तैमूर सहित कई ऐसे स्टारकिड्स हैं जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते ही वायरल हो जाती हैं।

यहां देखें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप के साथ मैगजीन फोटोशूूट- 

All the updates here:

अन्य न्यूज़