Ranbir Kapoor की Ramayana के Trailer Release पर आया बड़ा अपडेट

Ramayana
Instagram
एकता । Jul 7 2026 6:38PM

रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार मेकर्स 18 जुलाई 2026 को इसे रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, ताकि कॉमिकॉन डेब्यू से पहले वैश्विक स्तर पर फिल्म के लिए माहौल तैयार किया जा सके।

फिल्म रामायण को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। अब इस फिल्म से जुड़ी एक बेहद बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। ताजा खबरों की मानें तो मेकर्स इस एपिक फिल्म का ट्रेलर बहुत जल्द दर्शकों के सामने पेश करने वाले हैं।

बॉलीवुड के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि ट्रेलर रिलीज करने की तारीख भी फाइनल कर ली गई है। बताया जा रहा है कि फिल्म रामायण का ट्रेलर 18 जुलाई 2026 के दिन रिलीज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: Dharmendra की इस एक सीख ने पूरे Deol Family को बांध रखा है, Hema Malini ने खोला ये राज

18 जुलाई को देश को मिलेगा बड़ा सरप्राइज

सोशल मीडिया पर लगातार यह खबर छाई हुई है कि फिल्म के मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज करने के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है। वे 18 जुलाई को एक बड़ा धमाका करके पूरे देश को हैरान करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी तक फिल्म की टीम या मेकर्स की तरफ से इस तारीख को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन फिल्म से जुड़े लोग बता रहे हैं कि 18 जुलाई के लिए अंदरखाने खास तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: Mimi की शूटिंग के दौरान Kriti Sanon को लेना पड़ा था बड़ा फैसला, सालों बाद किया खुलासा

कॉमिकॉन से पहले विदेशों में भी माहौल बनाने की तैयारी

खबरों के मुताबिक, रामायण के मेकर्स इस ट्रेलर को कॉमिकॉन डेब्यू से ठीक एक हफ्ते पहले रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भारत के साथ-साथ विदेशों में भी फिल्म को लेकर लोगों के बीच एक जबरदस्त उत्साह और माहौल बनाया जा सके। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़