Bollywood अभिनेता Ashutosh Rana का 59वां जन्मदिन, राजनीति छोड़ अभिनय में बनाई पहचान

Ashutosh Rana
Instagram

बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा 10 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। छात्र राजनीति में सक्रिय रहने की चाहत रखने वाले आशुतोष राणा ने गुरु के कहने पर अभिनय की दुनिया चुनी। साल 1995 में टीवी शो 'स्वाभिमान' से शुरुआत करने के बाद उन्होंने फिल्म 'दुश्मन' और 'संघर्ष' से सिनेमा में विशिष्ट पहचान बनाई।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा आज यानी की 10 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी खौफनाक खलनायकी और दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। वह अपने किरदारों में ऐसी जान फूंकते हैं कि दर्शक भी सिहर जाते हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर आशुतोष राणा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में 10 नवंबर 1967 को आशुतोष राणा का जन्म हुआ था। आपको जानकर हैरानी होगी कि आशुतोष राणा अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। दरअसल, वह स्टूडेंट्स पॉलिटिक्स में एक्टिव रहना चाहते थे। लेकिन वह अपने गुरुदेव के बताए रास्ते के बाद अभिनय की दुनिया का रुख किया।

फिल्मी सफर

साल 1994 में आशुतोष राणा अभिनेता बनने के लिए मुंबई आ गए। वहीं साल 1995 से उन्होंने टीवी शो 'स्वाभिमान' के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत है। फिर उन्होंने बड़े पर्दे का रुख किया। साल 1998 में उन्होंने फिल्म 'दुश्मन' से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। लेकिन आशुतोष राणा को बड़ी पहचान फिल्म 'संघर्ष' से मिली। इस फिल्म में अभिनेता ने किन्नर की निगेटिव भूमिका निभाई थी। इसके बाद उन्होंने 'राज', 'आवारापन', 'अब के बरस', 'हासिल', 'बादल', 'सोन चिरैया', 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' और 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' जैसी फिल्में कीं।

पर्सनल लाइफ

आशुतोष राणा की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो उन्होंने अभिनेत्री रेणुका शहाणे से शादी की थी। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों की बातचीत शुरू हुई और फिर प्यार और शादी तक बात पहुंची। आशुतोष और रेणुका ने 25 मई 2001 को शादी कर ली। दोनों के दो बेटे शौर्यमन और सत्येंद्र हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़