मुंबई मसाला: पढ़ें बॉलीवुड की 7 बड़ी खबरें और गॉसिप

mumbai-masala-top-7-bollywood-news
[email protected] । Aug 4 2019 4:33PM

दिलबर गर्ल नोरा फतेही का ओ साकी साकी सोन्ग इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। दिलबर गाने में अपना जलवा बिखेरनेवाली नोरा फतेही के इस सोन्ग को भी बहुत पंसद किया जा रहा है। आपको बता दे कि ये सोन्ग फिल्म भाटला हाउस का है। इस गाने के लिए नोरा फतेही ने काफी मेहनत की है।

दिलबर गर्ल नोरा फतेही का आग के गोले के साथ डांस 

दिलबर गर्ल नोरा फतेही का ओ साकी साकी सोन्ग इन दिनों हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है। दिलबर गाने में अपना जलवा बिखेरनेवाली नोरा फतेही के इस सोन्ग को भी बहुत पंसद किया जा रहा है। आपको बता दे कि ये सोन्ग फिल्म भाटला हाउस का है। इस गाने के लिए नोरा फतेही ने काफी मेहनत की है। इस सोन्ग में नोरा फतेही आग के गोले के साथ डांस करते नज़र आ रही है। सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इस वीडियो में नोरा फतेही दोनों हाथों से फायर हूप्स के साथ डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो को नोरा फतेही ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि नोरा फतेही ने इस गाने के लिए कितनी कड़ी मेहनत कि होगी। 

इसे भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इस अभिनेत्री को दी जान से मारने की धमकी

गली बॉय एक्टर विजय वर्मा ने जोमैटो पर कही ये बात! 

आजकल जोमैटो की हर जगह चर्चा हो रही है और हो भी क्यों ना, बात ही कुछ ऐसी ही। मध्य प्रदेश के रहने वाले एक शख्स ने जोमैटो से खाना लेने से इंकार इसलिए किया क्योकि फूड डिलीवरी करने वाला शख्स गैर-हिंदू था। बस फिर क्या हर जगह इस शख्स का समर्थन हो रहा है तो कही आलोचना। अब हर कोई आलोचना करेगा तो इसमें गली बॉय के फेम एक्टर विजय वर्मा पीछे क्यों रहे, उन्होनें ट्वीट करते हुए लिखा कि अब बाबा रामदेव को फूड डिलीवरी सर्विस शुरू कर देनी चाहिए। उनके डिलीवरी बॉय गाय पर बैठकर जाएंगे और सभी कर्मचारियों के लिए जनेऊ पहनना सख्ती से लागू होगा। वो खाने पर गौ मूत्र छिड़केंगे और फिर मंत्रोच्चारण के बाद ही खाना परोसेंगे। आखिरकार भक्त इसका आनंद ले सकते हैं।’

इसे भी पढ़ें: अब कैटरीना कैफ की बहन को बॉलीवुड में लेकर आ रहे सलमान खान!

क्या सुष्मिता सेन इस साल शादी करने वाली है?

सुष्मिता सेन रिलेशनशिप में है यह तो सब जानते है पर अब खबर यह आ रही है कि सुष्मिता सेन और मॉडल रोहमन शॉल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल इस साल के नवंबर या दिसंबर तक शादी कर सकते है और इसके लिए तो दोनों ने तैयारियां भी शुरू कर दिया है। दोनों फिलहाल शादी के लिए सही समय पर विचार कर रहे हैं। 

रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी को ग्रेफन अवॉर्ड से किया गया सम्मानित 

रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी को इटली में आयोजित 49वें जिफनी फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म के लिए ग्रेफन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। हिचकी फिल्म के प्रोड्यूसर मनीष शर्मा ने कहा कि दुनियाभर के दर्शकों के साथ-साथ इस फिल्म को बच्चों ने भी काफी पंसद किया। जिफनी फिल्म फेस्टिवल में एक स्पेशल सेगमेंट रखा गया जिसमें एलिमेंट 10 नाम दिया गया था। इस एलिमेंट में 10 से 12 साल के बच्चों ने हिस्सा लिया था और 1500 से ज्यादा बच्चों ने 7 फिल्मों के लिए वोट डाले थे। यह 7 फिल्में भारत, चीन, स्वीडन, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड से थीं।

इसे भी पढ़ें: किस-किस से प्यार करेंगे सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड की लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस का नाम

आखिर क्यों हो रही है करण जौहर की वीडियो वायरल 

करण जौहर की एक वीडियो काफी वायरल हो रही है जिसमें दीपिका पादुकोण, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई लोग दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को करण जौहर ने बनाया है। अब इस वीडियो को अकाली दल के विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने ‘उड़ता बॉलीवुड’ कहा है। सिरसा ने ट्विटर पर लिखा है कि फिक्शन वर्सेज रियलिटी देखिए कैसे बॉलीवुड स्टार नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं। मैं ड्रग्स के नशे में डूबे इन स्टार्स का विरोध करता हूं। सिरसा के इस ट्विट के बाद कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने भी रिट्वीट किया और साहिर लुधियानवी का शेर लिख डाला। 

प्रभास ने फैंस को किया ऐसे खुश! 

श्रद्धा कपूर और प्रभास की आने फिल्म साहो का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की लेट रिलीज़ के बाद फैंस काफी निराश भी है पर प्रभास ने इस निराशा को खत्म करने के लिए फैंस को साहो फिल्म में से गेम का फर्स्ट लुक जारी किया है। इसे प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है कि हाय डार्लिंग! मेरे साथ आओ और #SaahoTheGame का मजेदार अनुभव करो। जो जल्द ही शुरू होगा!

इसे भी पढ़ें: सिरसा ने करण जौहर की वायरल वीडियो को कहा ‘उड़ता बॉलीवुड’, लगाया ये आरोप

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ने डिलीवरी के 11 दिन बाद शेयर की ऐसी फोटो

अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला ने 18 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। जन्म के 11 दिन बाद गैब्रिएला ने इंस्टाग्राम पर एक चौकानें वाली तस्वीरें शेयर की है जिसे देखकर फैंस काफी हैरान है। गैब्रिएला ने सिर्फ 11 दिन में ऐसा काम कर दिया जो काबिल-ए-तारीफ है जिसे देखकर हर कोई यही पुछेगा कि यह आखिर हुआ कैसे। दरअसल गैब्रिएला ने अपने इंस्टग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी फ्लैट टमी नजर आ रही है। उन्होंने सिर्फ 11 दिन के अंदर ही अपनी टमी फ्लैट कर ली है औऱ ये बहुत बड़ी बात है। गैब्रिएला का ऐसा ट्रांसफॉर्मेशन किसी जादू से कम नहीं हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़