भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने इस अभिनेत्री को दी जान से मारने की धमकी

bhojpuri-actor-pawan-singh-threatened-to-kill-this-actress
[email protected] । Aug 4 2019 12:57PM

भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर 25 वर्षीय महिला अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मलवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सिंह ने भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की और उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड की।

मुंबई। भोजपुरी अभिनेता-गायक पवन सिंह पर 25 वर्षीय महिला अभिनेत्री का सोशल मीडिया पर कथित यौन उत्पीड़न करने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। मलवानी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि सिंह ने भद्दी टिप्पणियां पोस्ट की और उसके सोशल मीडिया हैंडल पर उसकी अश्लील तस्वीरें अपलोड की।

इसे भी पढ़ें: अब कैटरीना कैफ की बहन को बॉलीवुड में लेकर आ रहे सलमान खान!

उन्होंने कहा कि पुलिस को दर्ज कराए अपने बयान में महिला ने कहा कि सिंह उससे दोस्ती जारी रखना चाहता था और उसने ऐसा नहीं करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महिला की शिकायत के आधार पर उपनगर मलाड में मलवानी पुलिस ने सिंह, उनके सहयोगी और अन्य के खिलाफ शुक्रवार को एक मामला दर्ज किया। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 509 और धारा 354 तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की छानबीन चल रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़