अफेयर की चर्चाओं के बीच सामने आई Govinda Komal और Rani Swarnkar की नई तस्वीरें, सोशल मीडिया पर मची हलचल

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की आगामी फिल्म रूपा की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग देखकर फैंस उन्हें हीरो नंबर 1 बता रहे हैं। खास बात यह है कि गोविंदा इस फिल्म में अभिनय करने के साथ इसका निर्माण भी खुद कर रहे हैं।
बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता गोविंदा पिछले कई महीनों से अपनी निजी और फिल्मी जिंदगी को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच, उनकी आने वाली फिल्म 'रूपा' की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कई नई तस्वीरें साझा की हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ली गई ये तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों की बेहतरीन बॉन्डिंग और खास अंदाज ने फिर से सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।
तस्वीरों में दिखा गोविंदा और कोमल का शानदार अंदाज
कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोविंदा के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें दोनों एक खूबसूरत आउटडोर लोकेशन पर पोज देते नजर आ रहे हैं। कोमल ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "रूपा की बेहद प्यारी झलक।"
तस्वीरों में दोनों का लुक बेहद आकर्षक लग रहा है। गोविंदा ने सफेद शर्ट और मैचिंग ब्लेजर के साथ काले रंग की पैंट पहनी है। बड़े धूप के चश्मे और जेब में लगे गुलाबी रुमाल ने उनके इस लुक को और भी खास बना दिया है। दूसरी तरफ कोमल रानी हल्के बैंगनी रंग की खूबसूरत साड़ी और भारी कढ़ाई वाले गहरे बैंगनी ब्लाउज में बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने इस पारंपरिक लुक को खास हार, चूड़ियों और अंगूठी के साथ पूरा किया है।
View this post on InstagramA post shared by Komal Rani Swarnkar (@raniswarnkaar)
इसे भी पढ़ें: गांव के खेतों में ऐसा कौन सा राज दफन है? Kaali Kheti Trailer ने बढ़ाया सस्पेंस
फैंस के मजेदार कमेंट्स, गोविंदा को बताया 'हीरो नंबर 1'
सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों के आते ही फैंस के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। लोग दिल और आग वाले इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "एक नंबर भाभी।" वहीं एक दूसरे यूजर ने तारीफ करते हुए लिखा, "बहुत प्यारी हैं तस्वीरें।" इसके अलावा कई फैंस ने गोविंदा को उनके पुराने हिट अंदाज में याद करते हुए उन्हें "हीरो नंबर 1" भी कहा।
बता दें कि गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार जल्द ही फिल्म 'रूपा' में एक साथ दिखाई देंगे। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। खास बात यह है कि गोविंदा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ-साथ खुद इसे प्रोड्यूस भी कर रहे हैं। हालांकि, कोमल से साथ काम करने की वजह से गोविंदा की निजी जिंदगी में तुफान आया हुआ है।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़













