निक जोनास के भाई जोए ने कहा कि, निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के भाई और गायक जोए जोनास ने कहा है कि निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के लिये निक के प्यार को वह बहुत पसंद करते हैं।
लॉस एंजिलिस। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास के भाई और गायक जोए जोनास ने कहा है कि निक-प्रियंका की जोड़ी स्वर्ग में बनी है। उन्होंने कहा कि प्रियंका के लिये निक के प्यार को वह बहुत पसंद करते हैं। जोए ने एंटरटेनमेंट टुनाइट पत्रिका को बताया, "प्रियंका से पहली मुलाकात के बाद जब मैंने निक को देखा... निक के उनके बारे में बात करने और उनसे मुलाकात के बाद मुझे पता चला कि वह कितनी अच्छी शख्स हैं।
Super Married! I Love You Both! Welcome to the Family @priyankachopra !!! Congratulations! My face hurts from all the smiling this week. ❤️ pic.twitter.com/v3CGGcUiEC
— J O E J O N A S (@joejonas) December 6, 2018
मुझे लगता है कि यह जोड़ी स्वर्ग से बनकर आई है।" 29 वर्षीय गायक ने कहा कि वह हालिया विवाह समारोह में दिखे संस्कृतियों के मेल से प्यार करते हैं। उन्होंने माना कि पूरे विवाह समारोह के दौरान सभी की आंखे नम थीं। उन्होंने कहा ‘‘भारतीय रस्में मेरे लिए बिल्कुल नयी थीं। लेकिन मुझे बहुत अच्छा लगा।’’
प्रियंका और निक ने एक और दो दिसंबर को जोधपुर में विवाह समारोह आयोजित किये थे। पहले दोनों ने ईसाई रीति-रिवाजों और फिर हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह किया। जोए अपनी मंगेतर सोफी टर्नर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ समारोह में शामिल हुए थे।
अन्य न्यूज़