परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' सिनेमाघर में रिलीज, प्रियंका का आया कमेंट

Parineeti Chopra
रेनू तिवारी । Mar 26 2021 2:41PM

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गयी हैं। परिणीति चोपड़ा और उनकी फिल्म साइना का सपोर्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक संदेस जारी किया है।

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'साइना' बड़े पर्दे पर रिलीज हो गयी हैं। परिणीति चोपड़ा और उनकी फिल्म साइना का सपोर्ट करने के लिए प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर एक संदेस जारी किया है। अमोल गुप्ते निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने 26 मार्च को  सिनेमाघरों में धूम मचा रही है। प्रियंका ने लिखा कि वह फिल्म देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी पर SC का बड़ा फैसला, दो हफ्ते में UP शिफ्ट करने का आदेश  

परिणीति चोपड़ा ने गुरुवार (26 मार्च) को ट्वीट किया, लोगों से अपील की  कि 26 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म साइना का समर्थन करें। प्रियंका ने उस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि मुझें मेरी बहन पर  बहुत गर्व है। मैं  उनकी फिल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं।

अमोल गुप्ते द्वारा निर्देशित, साइना बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है। परिणीति चोपड़ा फिल्म में टाइटलर की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में हरियाणा की लड़की से साइना नेहवाल की यात्रा को दर्शाया गया है, जो दुनिया की नंबर 1 रैंकिंग वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। जारी किए गए ट्रेलर के बाद, फिल्म में परिणीति के लुक को लोगों ने काफी पसंद किया था। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़