न्यूयॉर्क में मिली प्रियंका चोपड़ा और परिणीति

[email protected] । Aug 17 2016 3:01PM

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में उनकी छोटी परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर और वरूण धवन मुलाकात करने पहुंचे। परिणीति, आदित्य और वरूण अपने ‘ड्रीम टीम’ कंसर्ट के लिए अमेरिका की यात्रा पर है।

न्यूयॉर्क। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से न्यूयॉर्क में उनकी छोटी परिणीति चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर और वरूण धवन मुलाकात करने पहुंचे। परिणीति, आदित्य और वरूण अपने ‘ड्रीम टीम’ कंसर्ट के लिए अमेरिका की यात्रा पर है और इसी दौरान उन्होंने मौका पाकर प्रियंका से मुलाकात की जो यहां ‘क्वांटिको’ के दूसरे संस्करण की शूटिंग कर रही हैं।

परिणीति ने अपनी बड़ी बहन के साथ एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की और लिखा ‘‘उनके साथ न्यूयॉर्क में दोपहर का भोजन, बहुत मजा आया प्रियंका चोपड़ा।’’ चारों कलाकारों की साथ में दोपहर का भोजन करते हुए एक तस्वीर भी आई है। ‘ड्रीम टीम’ में कैटरीना कैफ, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, करण जौहर और बादशाह भी हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़