प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के साथ मनाया अपना पहला करवा चौथ, देखें तस्वीरें...

priyanka-chopra-celebrates-her-first-karva-chauth-with-husband-nick
रेनू तिवारी । Oct 18 2019 11:06AM

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ को निक जोनास के साथ काफी अच्छे से मनाया। प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहली और हाथों में लाल रंग का चूड़ा। प्रियंका इस लुक में काफी सुंदर लग रही थी।

नयी दिल्ली। महिलाओं का सबसे पसंदीदा त्योहार करवा चौथ 17 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया गया। इस साल कुछ बॉलीवुड की ऐक्ट्रेसेस पहला करवा चौथ था। फैंस को इन सेलेब्स के पहले करवा चौथ के सेलेब्रेशन का इंतजार था कि आखिर उनकी पसंदीदा एक्टेस ने अपना पहला करवा चौथ कैसे सेलेब्रेट किया? प्रियंका चोपड़ा ने अपने पहले करवा चौथ को निक जोनास के साथ काफी अच्छे से मनाया। प्रियंका ने लाल रंग की साड़ी पहली और हाथों में लाल रंग का चूड़ा। प्रियंका इस लुक में काफी सुंदर लग रही थी।

प्रियंका के लिए ये दिन कितना खास था इसका अंदाजा आप उनकी शेयर की हुई तस्वीरों से लगा सकते है। प्रियंका ने पति निक के साथ इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की है।

तस्वीर को शेयर करते हुए देसी गर्ल ने लिखा की वह अपना पहला करवा चौथ लॉस ऐंजिलिस में मना रही हैं। इस तस्वीर में प्रियंका निक की बाहें थामे उनके कंधे पर सिर रखकर बैठी नजर आ रही हैं।

प्रियंका के साथ उनके परिवारवाले भी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने अपने दोस्त और ससुरालवालों के साथ करवाचौथ मनाया। प्रियंका ने अपने हाथों में मेहंदी लगवाई और लाल चूड़ा भी पहना। उन्होंने चूड़े और मेहंदी की फोटो अपनी इंस्टा स्टोरी में लगाई हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़