प्रियंका चोपड़ा ने इस तरह तय किया अपनी कामयाबी का सफर! बदल कर रख दी किस्मत

priyanka-chopra-decided-in-such-a-way-that-her-journey-of-success
रेनू तिवारी । Jul 18 2019 12:52PM

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदकारी से कई पुरस्कार जीते है, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है।

प्रियंका चोपड़ा ऐसी शख्सियत जिसकी काबलियत से भारतीय सिनेमा का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया है। प्रियंका चोपड़ा जोनास एक भारतीय अभिनेत्री, गायिका, फिल्म निर्माता और मिस वर्ल्ड 2000 की विजेता हैं। प्रियंका चोपड़ा भारत की सबसे अधिक कमाई वाली और सबसे लोकप्रिय हस्तियों में से एक हैं। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अदकारी से कई पुरस्कार जीते है, जिनमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। 2016 में, भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमाया है। आज प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल है। 2017 और 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया।

इसे भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया

प्रियंका चोपड़ा आज जिस मुकाम पर हैं ये मुकाम पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। एक समय था जब बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस जिसे उसके काम के लिए कम, स्टार्स के साथ अफेयर के लिए ज्यादा जाना जाता था। मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद 2003 में बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा ने बतौर एक्ट्रेस डेब्यू किया था। प्रियंका चोपड़ा ने अनिल शर्मा की फिल्म द हीरो: लव स्टोरी ऑफ़ अ स्पाई में सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ दूसरी महिला प्रधान भूमिका के रूप में की थी। इस फिल्म एक एजेंट की कहानी और आतंकवाद के खिलाफ उसकी लड़ाई दिखाई गई है, प्रियंका चोपड़ा का रोल आतंकवादी की बेटी का था जिसे भारत के एजेंट सनी देओल से प्यार हो जाता है। हीरो उस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के काम की तारीफ भी हुई।

इसे भी पढ़ें: जेठ-जेठानी की शादी के बाद Relax mood में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा की दूसरी फिल्म अंदाज थी। इस फिल्म में भी प्रियंका दूसरी महिला प्रधान भूमिका में थी। प्रियंका के साथ इस फिल्म में अक्षय कुमार और लारा दत्ता थे। फिल्म अंदाज में प्रियंका और अक्षय कुमार के उपर एक रोमांटिक गाना फिल्माया गया था जिसमे काफी इंटिमेट सीन भी थे। फिल्म अंदाज के 'आएगा मजा अब बरसात का' गाना सुपरहिट रहा। फिल्म में प्रियंका और अक्षय की केमिस्ट्री को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद प्रियंका का नाम अक्षय कुमार के साथ जुड़ने लगा। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला क्योंकि अक्षय कुमार शादीशुदा थे।

प्रियंका चोपड़ा ने 2002- 2015 तक बॉलीवुड में लगभग 60-70 फिल्में की हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने शाहरुख खान की फिल्म डॉन में बतोर लीड एक्ट्रेस काम किया। शाहरुख खान का नाम पत्नी गौरी खान के सिवा किसी और के साथ जल्दी सुनने में नहीं आया था, लेकिन 2006 में प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के अफेयर के चर्चों से खबरों का बाजार गर्म था। गौरी खान के कानों में जब इस अफेयर की बात सुनाई पड़ी तो उन्होंने शाहरुख खान को अल्टीमेटम दे दिया। जिसके बाद शाहरुख खान ने प्रियंका चोपड़ा की तरफ मुड़कर नहीं देखा। शाहरुख खान के साथ अफेयर को प्रियंका चोपड़ा कई बार स्वीकार कर चुकी हैं!

2013 से लेकर 2016 तक का सफर प्रियंका चोपड़ा के लिए सही नहीं था। 10 जून 2013 को प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की मौत कैंसर बीमारी की वजह से हो गई थी। प्रियंका चोपड़ा की फिल्में भी कुछ खास कमाल बॉक्स ऑफिस पर नहीं कर पा रही थी। एक समय ऐसा आया था कि शाहरुख खान से अफेयर की खबरों से हुए विवाद के बाद प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करना कोई नहीं चाह रहा था। उनके पास फिल्में नहीं थी। लेकिन थोड़े इंतजार के बाद प्रियंका चोपड़ा एक नये अवतार में सामने आईं। जिसके बाद प्रियंका ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और आज वह सफलता के उस शिखर पर है जहां पर किसी के लिए पहुंचना आसान नहीं है।

प्रियंका चोपड़ा आज क्या है- 

- प्रियंका चोपड़ा ने एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार मिल चुके हैं। 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था।

- प्रियंका चोपड़ा का नाम दुनिया की 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल है। 2017 और 2018 में फोर्ब्स ने उन्हें विश्व की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सूचीबद्ध किया।

- प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक सफल अभिनेत्री हैं।

- प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म कामिनी (2009), 7 खून माफ (2011), बर्फी (2012), मैरी कॉम (2014), और बाजीराव मस्तानी (2015) में कई तरह के किरदार निभाने के लिए व्यापक पहचान हासिल की। 

- प्रियंका चोपड़ा ने 2015 से 2018 तक एबीसी थ्रिलर श्रृंखला क्वांटिको में एलेक्स पैरिश के रूप में अभिनय किया, जो अमेरिकी नेटवर्क ड्रामा श्रृंखला को शीर्षक देने वाली पहली दक्षिण एशियाई बन गई। इस किरदार के बाद एक्ट्रेस ने हॉलीवुड कॉमेडी फिल्म बेवॉच (2017) और इज़ंट इट रोमांटिक (2019) में सहायक भूमिकाएँ निभाई।

- एक परोपकारी व्यक्ति के रूप में, प्रियंका चोपड़ा ने 2006 से यूनिसेफ के साथ काम किया है और उन्हें 2010 और 2016 में बाल अधिकारों के लिए राष्ट्रीय और वैश्विक यूनिसेफ सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया था।

- प्रियंका चोपड़ा पर्यावरण, स्वास्थ्य और शिक्षा और महिलाओं के अधिकारों जैसे सामाजिक कारणों को बढ़ावा देती है और लैंगिक समानता तथा नारीवाद के बारे में मुखर हैं।

- प्रियंका चोपड़ा एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने फिल्म निर्माण कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स की स्थापना की थी। जिसने प्रशंसित मराठी कॉमेडी-ड्रामा वेंटीलेटर (2016) को रिलीज़ किया। 

- चोपड़ा अपनी संस्था "द प्रियंका चोपड़ा फाउंडेशन फ़ॉर हेल्थ एंड एजुकेशन" के माध्यम से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में देश भर में अनपढ़ बच्चों को सहायता प्रदान करने की दिशा में काम करती हैं। वह अपनी कमाई का दस प्रतिशत फाउंडेशन के संचालन के लिए दान करती हैं, और भारत में सत्तर बच्चों के लिए शैक्षिक और चिकित्सा खर्चों का भुगतान करती है, जिनमें से पचास लड़कियां हैं।

-प्रियंका अक्सर महिलाओं के मुद्दों पर जैसे कन्या भ्रूण हत्या और लड़कियों के लिए शिक्षा के समर्थन में बोलती हैं। नारीवाद में विश्वास रखने वालीं चोपड़ा हमेशा महिलाओं के अधिकारों, लैंगिक समानता और लैंगिक वेतन असमानता के बारे में मुखर रही हैं।

- प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक और अभिनेता निक जोनास से शादी की है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़