प्रियंका चोपड़ा ने असम में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करने का आग्रह किया

priyanka-chopra-urged-to-help-people-affected-by-floods-in-assam
रेनू तिवारी । Jul 17 2019 6:14PM

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा- असम और भारत के अन्य हिस्सों बाढ़ से आती तबाही की सभी खबरों से बहुत दुखी हूं। यह विस्थापन और जीवन के नुकसान के बारे में पढ़कर बहुत आहत हूं। जो भी पीड़ित हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।''''

असम में बाढ़ ने पूरे देश को झकझोर दिया है और अब तक इस बाढ़ से 17 लोगों की मौत हो चुकी हैं। हजारों लोगों को विस्थापित करने के साथ ही जल स्तर बढ़ने से स्थिति खराब होती जा रही है। ऐसे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से असम के बाढ़ से प्रभावित लोगों के समर्थन में बाहर आने का आग्रह किया हैं। एक्ट्रेस और असम टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका चोपड़ा ने राज्य के हालात पर चिंता जताई है।

इसे भी पढ़ें: जेठ-जेठानी की शादी के बाद Relax mood में प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीरें

प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा- असम और भारत के अन्य हिस्सों बाढ़ से आती तबाही की सभी खबरों से बहुत दुखी हूं। यह विस्थापन और जीवन के नुकसान के बारे में पढ़कर बहुत आहत हूं। जो भी पीड़ित हैं मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।'' प्रियंका चोपड़ा से बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए फंड देने का लिंक भी शेयर किया। इस लिंक पर जाकर बाढ़ पीड़ितों की आर्थिक मदद कर सकते हैं। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फरहान अख्तर और ज़ायरा वसीम के साथ शोनाली बोस की 'द स्काई इज़ पिंक' में दिखाई देगी।

प्रियंका चोपड़ा ने तो लोगों से केवल असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने को कहा हैं लेकिन मदद करने का ये अंदाज कुछ लोगों को पसंद नहीं आया इस लिए सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा- सच में? आप जिंदा हैं? हमें लगा कि आप यूएस में समदंर किनारे हॉलिडे एन्जॉय कर रही हैं। लोगों का कहना है कि ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका को प्रभावित इलाकों का दौरा करना चाहिए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़