Bigg Boss 17 के टॉप 5 फाइनलिस्टों में Mannara Chopra ने बनाई जगह, Priyanka Chopra ने ऐसे बढ़ाया बहन का हौसला

Priyanka And Mannara
Instagram
एकता । Jan 24 2024 5:26PM

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में, अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर से मन्नारा की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। कार्पे दीम मन्नारा।'

बिग बॉस 17 के बीते एपिसोड में विक्की जैन घर से बेघर हो गए। इसी के साथ अंकिता लोखंडे, मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, अरुण मैशेट्टी और अभिषेक कुमार बिग बॉस 17 के टॉप 5 फाइनलिस्ट बन गए हैं। मन्नारा चोपड़ा के फाइनलिस्ट बनते ही उनकी बहन और ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा उनके समर्थन में आगे आयीं। इसी के साथ प्रियंका ने अपनी बहन को एक खास एडवाइस भी दी।

इसे भी पढ़ें: सपना तो पूरा हो गया, लेकिन.... प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर लौटे Arun Govil, इस बात को लेकर जाहिर की नाराजगी

बुधवार को प्रियंका चोपड़ा ने मन्नारा के समर्थन में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में, अभिनेत्री ने बिग बॉस के घर से मन्नारा की एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ प्रियंका ने लिखा, 'अपना सर्वश्रेष्ठ दें और बाकी के बारे में भूल जाएं। कार्पे दीम मन्नारा।' बता दें, ये पहली बार नहीं है जब प्रियंका ने अपनी बहन का समर्थन किया है। इससे पहले मन्नारा के नॉमिनेट होने पर प्रियंका ने उनका समर्थन किया था।


इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 17 के घर से बाहर निकलते ही Ayesha Khan ने किया चौंकाने वाला खुलासा, Munawar Faruqui को लेकर कही ये बात

सिर्फ प्रियंका ही नहीं बल्कि उनकी मम्मी मधु चोपड़ा भी मन्नारा का समर्थन कर चुकी हैं। मधु ने मन्नारा के नाम एक वीडियो संदेश भेजा था। वीडियो क्लिप में, मधु ने कहा, "हाय मन्नारा। बधाई हो। आप फाइनल में से एक में पहुंच गए हैं। मुझे आप पर बहुत गर्व है। मजबूत रहें। अपने कंधों पर मजबूत सिर रखें और उन्हें खुद को तोड़ने न दें। आप हैं। एक चोपड़ा लड़की और तुम सचमुच मजबूत हो। शुभकामनाएँ।"

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़