प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस से मिला ये खास गिफ्ट, तस्वीर शेयर कर कहा- Best Husband Ever

priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह स्पेशल गिफ्ट दिखाया है और निक को थैंक्यू भी बोला है।

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का नाम टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। प्रियंका के देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं होने के बावजूद प्रियंका ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपने दमदार अभिनय की बदौलत पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने 'सिटाडेल' के सेट से एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस नहीं कैप्शन लिखकर पति निक जोनस को बेस्ट हस्बैंड बताया है। 

इसे भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा ने पहनी इतनी ट्रांसपेरेंट पैंट कि दिख गया अंदर का सब कुछ, तस्वीरें देख मचला फैंस का दिल

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'सिटाडेल' की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा को पति निक जोनस ने एक स्पेशल गिफ्ट दिया है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को यह स्पेशल गिफ्ट दिखाया है और निक को थैंक्यू भी बोला है। इस तस्वीर में प्रियंका एक कूल गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं। गाड़ी के साइड में मिसेज जोनस भी लिखा है। प्रियंका ने गाड़ी से मैचिंग आउटफिट पहना है और वे काफी खुश नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'अब यह हुई ना राइड। थैंक यू निक जोनस हमेशा मेरी मदद करने के लिए। बेस्ट हसबैंड।'

इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद को लगी गर्मी तो पहन ली रस्सी से बनी स्कर्ट, वीडियो देख फैन्स बोले- 'अंदर कुछ भी नहीं पहना है'

आपको बता दें कि निक ने प्रियंका को सेट तक जाने के लिए यह शानदार गाड़ी गिफ्ट की है। तस्वीर में देख सकते हैं कि प्रियंका खुद इस गाड़ी को ड्राइव करके जा रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका अमेजॉन प्राइम की वेब सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी है। इसमें वे गेम ऑफ थ्रोंस एक्टर रिचर्ड मैडन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़