Sarkari Naukri: DPCC Delhi में Freshers के लिए सुनहरा मौका, 150 Trainee पदों पर निकली वैकेंसी

दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) ने 150 तकनीकी और वैज्ञानिक ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके लिए B.E/B.Tech और M.Sc पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस सरकारी नौकरी में 28 हजार तक स्टाइपेंड मिलेगा और 2023 के बाद के स्नातकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
क्या आप भी सरकारी नौकरी के तलाश में है , तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC), पर्यावरण विभाग, दिल्ली सरकार ने संविदा आधार पर 150 तकनीकी (B.E/B.Tech) और वैज्ञानिक (M.Sc) ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित गए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर dpcc.delhi.gov.in पर अप्लाई करें।
कौन लोग कर सकते हैं आवेदन?
डीपीसीसी भर्ती 2026 में दो प्रकार के प्रशिक्षु पद शामिल हैं- तकनीकी प्रशिक्षु और वैज्ञानिक प्रशिक्षु। इन पदों पर अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं, जो उम्मीदवारों के संबंधित क्षेत्र पर आधारित हैं।
तकनीकी ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री (बीई/बी.टेक) होना अनिवार्य है। वहीं, वैज्ञानिक प्रशिक्षु पद के लिए विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री (एम.एससी) रखने वाले कैंडीडेट अप्लाई कर सकते हैं।
अनिवार्य शर्तें
उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पूर्णकालिक नियमित कोर्स में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होना जरुरी है। इसके साथ ही वे ही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2023 या उसके बाद अपनी योग्यता परीक्षा पास की हो। इस भर्ती में गेट/नेट (2023, 2024, 2025 या 2026) उत्तीर्ण उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।
क्या रहेगी प्रशिक्षण अवधि?
डीपीसीसी भर्ती 2026 में चुने गए प्रशिक्षुओं को शुरुआत में 6 महीने के लिए रखा जाएगा। यदि उनका काम अच्छा रहता है और आवश्यकता होती है, तो उनकी अवधि बढ़ाकर अधिकतम 3 साल तक की जा सकती है। यह अवधि 6-6 महीने के चरणों में बढ़ाई जाएगी।
इस तरह से करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट dpcc.delhi.gov.in पर विजिट करें।
- अब होमपेज पर 'Recruitment/Vacancy' सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद DPCC Trainee Recruitment 2026 के आवेदन लिंक ओपन करें।
- अब आप ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज (जैसे कि डिग्री, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
- अगर आवेदन शुल्क मांगा गया है, तो उसको ऑनलाइन ही भुगतान करें।
- अब आप फॉर्म को सबमिट करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
अन्य न्यूज़














