Ramayanam देखकर गदगद हुए Sunny Deol, फिल्म को Hollywood से भी बेहतर बताया

ramayanam
Instagram

अभिनेता सनी देओल ने नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् देखने के बाद इसका शानदार रिव्यू साझा किया है। उन्होंने इसे हॉलीवुड से भी बेहतर बताते हुए हर भारतीय से इसे देखने की अपील की। फिल्म के अंत में हनुमान के रूप में नजर आए सनी देओल अब 2028 में रिलीज होने वाले इसके दूसरे भाग में दिखाई देंगे।

इस समय थिएटर्स में एक्टर रणबीर कपूर और यश स्टारर माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। इस फिल्म में बॉलीलुड स्टार हनुमान जी का किरदार निभाने वाले सनी देओल ने हालिए में इसे देखा और अब सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर स्पेशल रिव्यू साझा किया हैं।

रिव्यू करते हुए सनी ने रामायणम् को हॉलीवुड से भी बेहतर फिल्म होने का दावा किया है। आइए आपको बताते हैं कि एक्टर ने निर्देशक नीतेश तिवारी की रामायणम् को लेकर क्या-क्या कहा है-

रामायणम् को लेकर बोले सनी देओल

इस बीच, सनी देओल ने फिल्म रामायणम् को वॉच किया है। जिसके बाद उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है और उसमें फिल्म की खासियत के बारे में खुलकर बात कही है और कहा है- मैं अभी-अभी अपनी फिल्म रामायणम् को देखकर आया हूं। मुझे बहुत ज्यादा अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि हर हिंदूस्तानी जाकर रामायणम् को देखे।

क्योंकि ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं और इतना ही नहीं बल्कि ये उनसे भी बेहतर है। इसके स्पेशल इफेक्ट्स तो इस प्रकार हैं कि आपको ऐसा लगेगा कि आप इस दुनिया में ही नहीं है, आपको उस दौर में खींचकर ले जाती है। सभी कलाकारों ने बहुत शानदार काम किया है। इसलिए मैं आपसे हक जताते हुए ये कह रहा हूं कि जाकर ये फिल्म जरूर देखें।

सोशल मीडिया पर सनी देओल ने 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली रामायणम् फ्रेंचाइजी के पहले पार्ट की समीक्षा अपने शब्दों में की है। आपको बता दें कि, क्रिटिक्स और ऑडियंस की तरफ भी रामायणम् को लेकर पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है।

2028 में आएगा रामायणम् पार्ट-2

दिग्गज अभिनेता सनी देओल इस मूवी में भगवान हनुमान जी के रोल में रामायणम् पार्ट-2 में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म का दूसरा पार्ट 2 साल बाद 2028 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है।

फिल्म के पहले भाग के अंतिम सीन में बजरंग बली के किरदार में सनी की हल्की-सी झलक देखने को मिली है, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुकी है, ऐसे में वे पार्ट-2 की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़