'मुझसे बोलने में चूक हो गई थी', चेन्नई में 'Ramayana' इवेंट के दौरान दशहरा भाषण में हुई गलती के लिए Ranbir Kapoor ने मांगी माफी

Ramayana
Ramayana Instagram
रेनू तिवारी । Oct 22 2026 11:05AM

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में आयोजित एक दशहरा कार्यक्रम के दौरान अपनी जुबान फिसलने (Slip of tongue) की घटना पर विनम्रतापूर्वक माफी मांग ली है।

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 20 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल में आयोजित एक दशहरा कार्यक्रम के दौरान अपनी जुबान फिसलने (Slip of tongue) की घटना पर विनम्रतापूर्वक माफी मांग ली है। बुधवार, 21 अक्टूबर को चेन्नई ट्रेड सेंटर में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के भव्य म्यूजिकल इवेंट और फुल-एल्बम लॉन्च के दौरान अभिनेता ने खुद इस बात का जिक्र किया और अपनी गलती पर स्पष्टीकरण दिया। इस कार्यक्रम में बोलते हुए, रणबीर ने अपनी गलती मानी और स्पष्ट किया कि कोलकाता में लोगों को संबोधित करते समय वह असल में क्या कहना चाहते थे।

"मैं कल दशहरा कार्यक्रम के दौरान हुई एक घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं। मुझसे बोलने में चूक हो गई थी। मैं असल में यह कहना चाहता था कि 'बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी'।" इसके बाद अभिनेता ने फिल्म 'रॉकस्टार' में संगीतकार ए.आर. रहमान के साथ अपने काम को याद किया और फिल्म के एक गाने की पंक्ति का इस्तेमाल करते हुए बताया कि कैसे कभी-कभी उन्हें अपनी बात सही ढंग से कहने में मुश्किल होती है।

"इससे मुझे 'रॉकस्टार' में ए.आर. रहमान सर के साथ किए गए अपने काम की याद आती है। मैं बस यही कहना चाहता हूं कि, 'जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करें अल्फाज़ मेरे'।" इसलिए मैं इसके लिए सचमुच माफ़ी मांगता हूँ।"

यह घटना मंगलवार को हुई, जब रणबीर दशहरा के संदेश के बारे में बात कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, अभिनेता ने कहा, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी।"

उन्होंने 'जीत' (victory) की जगह 'अंत' (end) शब्द का इस्तेमाल किया, जिस पर लोगों ने मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने इस क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए 'रामायण' में भगवान राम के रूप में उनके आने वाले किरदार का भी ज़िक्र किया।

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी सीता के रूप में और यश रावण के रूप में नज़र आएंगे। फिल्म का भव्य म्यूज़िकल इवेंट और पूरा एल्बम लॉन्च 21 अक्टूबर को चेन्नई ट्रेड सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

'रामायण: पार्ट 1' 5 नवंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi 

All the updates here:

अन्य न्यूज़