‘रामायण’ से बदला रणबीर कपूर का नजरिया, बोले- राहा के लिए बेहतर इंसान बनने की मिली सीख

रणबीर कपूर ने बताया कि जब उन्हें इस किरदार का प्रस्ताव मिला था, तब उनके मन में कई तरह की आशंकाएं थीं। उन्हें लगता था कि क्या वह इतने महान और पूजनीय चरित्र को पर्दे पर सही तरीके से जीवंत कर पाएंगे। एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने अपनी क्षमता पर सवाल उठाया और सोचा कि क्या वे इस भूमिका के योग्य हैं। हालांकि, जैसे-जैसे उन्होंने इस प्रोजेक्ट को करीब से समझा, उनकी झिझक और डर उत्साह व लगाव में बदल गए।
लंबे समय से अभिनेता रणबीर कपूर अपनी मोस्ट अवेटेड आगामी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चाओं में बनें है। गौरतलब है कि रामायण फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही हैं। दरअसल, इस फिल्म में अभिनय करके रणबीर के जीवन में काफा बदलाव आया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदर में नजर आएंगे। हालिए में रणबीर ने बताया है कि फिल्म पर काम करने से उन पर व्यक्तिगत और इमोशनली कितना गहरा प्रभाव पड़ा। एक्टर ने खुलासा किया है कि इस प्रोजेक्ट में न सिर्फ जीवन प्रति दृष्टिकोण बदला है और बेटी राहा कपूर के लिए बेहतर पिता बनने में मदद हुई है।
फिल्म ने मुझे ‘रामायण’ और भगवान राम के करीब ला दिया
रणबीर कपूर ने टॉप मैगजीन के साथ बातचीत के दौरान भगवान राम की भूमिका निभाने के बारे में बात की। एक्टर ने स्वीकार किया है कि शुरुआत में उन्हें काफी संदेह था कि क्या वे इतने प्रतिष्ठित किरदार के साथ न्याय कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने खुद से सवाल किया वे इस भूमिक को निभाने के लिए योग्य हैं। लेकिन समय के साथ यह डर प्रोजेक्ट के प्रति प्रेम में बदल चुका।
उन्होंने बताया कि मुझे यह समझ आया कि यह मेरे करियर के लिए कोई निर्णायक कदम नहीं होगा,बल्कि यह निश्चित रूप से मेरे जीवन को बदल देने वाला था। इसने मुझे रामायण को समझने, भगवान राम की यात्रा को समझने के करीब ला दिया। मुझे लगता है कि इसने मेरे जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लाए हैं।
मेरी बुरी आदतें बदल चुकीं है, मेरे मूल्यों में काफी बदलाव आया है, जीवन को देखने का मेरा नजरिया बदल गया है। हानि को देखने को मेरा नजरिया बदल चुका है, त्याग को देखने का मेरा नजरिया बदल गया, धर्म को देखने का मेरा नजरिया बदल गया है और मुझे लगता है कि मुझे अपने जीवन में इसकी बहुत जरुरत थी।
रामायण चाहती थी मैं राहा के लिए बेहतर इंसान बनूं
रणबीर कपूर ने आगे बताया कि कैसे पिता बनना और रामायाण में काम करना उनके जीवन में एक साथ घाटित हुआ है, जिससे यह अनुभाव उनके लिए और भी अधिक सार्थक हो गया। रणबीर ने कहा कि यह मेरे जीवन का एक प्यारा संयोग था। मेरी बेटी राहा ने मुझे बेहतर इंसान बनाया है और रामायण भी चाहती हैं कि मैं राहा के लिए बेहतर इंसान बन सकूं, इसलिए सबकुछ पहले से जुड़ा था। मैं सही समय पर सही जगह पर था जब हमारी सच्चाई, हमारी संस्कृति, हमारे इतिहास पर आधारित इतनी बड़ी फिल्म सबसे प्रामाणिक तरीके से बन रही थी। यह एक आशीर्वाद था और मैं जीवन भर के लिए आभारी रहूंगा।
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
निर्देशक नितेश तिवारी द्वारा 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे, साई पल्लवी सीचा के रुप में, यश रावण के रुप में, रवि दुबे लक्ष्मण के तौर पर और सनी देओल भगवान हनुमान के रुप में नजर आने वाले हैं। बता दें कि, यह फिल्म दो पार्ट में बनाई जा रही है। इसका पहला पार्ट इस साल दीवाली पर रिलीज होने को तैयार है। जबकि इसका दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा।
अन्य न्यूज़















