लीक हुआ शमशेरा का पोस्टर, सामने आया रणबीर कपूर का खौफनाक लुक, यहां देखें पोस्टर

Ranbir Kapoor
ANI
निधि अविनाश । Jun 18 2022 5:49PM

रणबीर कपूर का फर्स्ट-लुक पोस्टर लीक होने के बाद काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।शमशेरा से रणबीर का फर्स्ट-फुल लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।

रणबीर कपूर आखिरी बार 2018 की ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू में नजर आए थे।बता दें कि तीन साल के गौप के बाद साल 2022 रणबीर का साल हो सकता है। आने वाले महीनों में उनकी दो बैक-टू-बैक फिल्में रिलीज़ हो रही हैं । पहली शमशेरा और दूसरी ब्रह्मास्त्र। इस बीच सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म शमशेरा की पोस्टर लीक हो गया है।

इसे भी पढ़ें: 48 की उम्र में गजब कहर ढा रही हैं मलाइका अरोड़ा, बैकलेस गाउन पहने एक्ट्रेस की देखें तस्वीरें

रणबीर कपूर का फर्स्ट-लुक पोस्टर लीक होने के बाद काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि शमशेरा 22 जुलाई को रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में हैं।शमशेरा से रणबीर का फर्स्ट-फुल लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। रणबीर की पहली फुल फोटो में उनका अवतार काफी मजेदार दिख रहा है। वहीं फिल्म की प्रोडक्शन यूनिट, यशराज फिल्म्स द्वारा इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

शमशेरा लीक पोस्टर के बारे में नेटिज़न्स ने दिया यह रिएक्शन

शमशेरा से रणबीर कपूर के फर्स्ट-लुक पोस्टर को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म से रणबीर के फर्स्ट फुल लुक के बारे में नेटिज़न्स काफी कुछ लिख रहे है। बता दें कि रणबीर कपूर अभिनीत शमशेरा यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह एक डकैत जनजाति की कहानी है जो अपने अधिकारों और अंग्रेजों से आजादी के लिए लड़ती है। फिल्म 22 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़