Ranveer Singh का Brace Yourself वाला अंदाज, Dhurandhar 2 के ट्रेलर से पहले Poster ने मचाया धमाल

रणवीर सिंह की एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' का ट्रेलर 7 मार्च को लॉन्च होगा, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज टलने से इसे बॉक्स ऑफिस पर सोलो रन का फायदा मिलेगा, जो 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
रणवीर सिंह एक बार फिर बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी मच-अवेटेड एक्शन थ्रिलर 'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक कड़क पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने बताया कि ट्रेलर शनिवार, 7 मार्च को सुबह ठीक 11:01 बजे रिलीज होगा। पोस्टर के साथ उन्होंने छोटा पर दमदार कैप्शन दिया, 'ब्रेस योरसेल्फ (Brace Yourself), जिसने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: Janhvi Kapoor ने नंगे पाँव चढ़ीं तिरुमाला की 3,500 सीढ़ियाँ, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद
बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
यह फिल्म 2025 की ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' का अगला हिस्सा है, जिसने स्पाई-एक्शन के मामले में नए रिकॉर्ड बनाए थे। दिलचस्प बात यह है कि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आगे बढ़ने के बाद अब 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर खुला मैदान मिल गया है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 'धुरंधर' सीरीज का आखिरी चैप्टर है, जिसे जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
इसे भी पढ़ें: 'छोटे शो' और 'ढलते करियर' के तानों पर Govinda का करारा जवाब, सोशल मीडिया किसी के कंट्रोल में नहीं
मल्टी-स्टारर कास्ट से भरी है फिल्म
फिल्म में रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन और सारा अर्जुन जैसे टैलेंटेड एक्टर्स नजर आएंगे। खबर है कि फिल्म के दोनों पार्ट्स की शूटिंग एक साथ की गई थी ताकि कहानी का फ्लो बना रहे। इस सीक्वल में जसकीरत सिंह रंगी के किरदार की गहराई और हमजा अली मजारी में उसके बदलाव को करीब से दिखाया जाएगा। यह फिल्म 19 मार्च, 2026 को हिंदी के साथ-साथ साउथ की कई भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
We're now on WhatsApp. Click to join.All the updates here:अन्य न्यूज़














