‘टाइगर जिंदा है’ में सलमान और कैटरीना का पहला लुक जारी

सुपरस्टार सलमान खान ने आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में अपनी सह अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अपना पहला लुक जारी किया।यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है।
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान ने आगामी फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में अपनी सह अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अपना पहला लुक जारी किया।यह फिल्म कबीर खान द्वारा निर्देशित ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल है। 51 वर्षीय सलमान ने तस्वीर के साथ शीषर्क दिया है ''‘टाइगर जिंदा है में साथ आए।’’ तस्वीर में सलमान काले रंग का सूट पहने हुए हैं जबकि कैटरीना राजकुमारियों जैसी गुलाबी रंग की पोशाक में है।
फिल्मकार अली अब्बास जफर इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रिया में लगे सेट की तस्वीर भी साझा की है। जफर के साथ सलमान की पिछली फिल्म ‘सुल्तान’ जर्बदस्त हिट रही थी।
अन्य न्यूज़













