Reality Show 'Alliance' का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Sohail Khans Alliance Success Party
Instagram

सोहेल खान द्वारा आयोजित रियलिटी शो अलायंस की सक्सेस पार्टी में सलमान खान और अरबाज खान सहित बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी खान परिवार के सामाजिक प्रभाव और पेशेवर नेटवर्किंग को रेखांकित करती है। इस जश्न में शो की विजेता मिनी माथुर और होस्ट कुणाल खेमू की भागीदारी मनोरंजन जगत में इस प्रोजेक्ट की सफलता और डिजिटल कंटेंट की बढ़ती प्रासंगिकता का विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

बीते दिनों में सोहेल खान रियलिटी शो 'अलायंस' में नजर आए थे। लेकिन, अब यह शो खत्म हो चुका है। दरअसल, जीत का ताज मिनी माथुर के सिर सजा है। शो समाप्त होने के बाद सोहेल खान ने एक सक्सेस पार्टी रखी है। उन्होंने अपने घर इस पार्टी का आयोजन किया, जहां कई सेलेब्स नजर आए। उनके बड़े भाई सलमान खान और अरबाज खान भी इस पार्टी में आए।

स्वैग के साथ नजर आए सलमान खान

'अलायंस' सक्सेस पार्टी शनिवार को आयोजित हुई, इस पार्टी में सोहेल खान के बड़े भाई सलमान खान भी पहुंचे। एक्टर को देखकर पैप्सस के कैमरे उनकी तरफ मुड़ गए। सलमान ने भी किसी को निराश नहीं किया और अपने स्वैग के साथ पोज दिए। आपको बता दें कि, सलमान खान 'अलायंस' में भी सोहेल खान से मिलने पहुंचे थे।

पत्नी शूरा के साथ पहुंचे अरबाज

सोहेल की पार्टी में अरबाज खान भी पहुंचे। इसके साथ ही सोहेल की भाभी शूरा खान भी नजर आईं। अरबाज और शूरा ने पैप्स के समाने दिए पोज। बता दें कि, शो 'अलायंस' कुणाल खेमू ने होस्ट किया। कुणाल को भी सोहेल खान की पार्टी में जाते हुए देखा गया। इस दौरान सोहा भी साथ नजर आईं।

इसके अलावा, ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी सोहेल के यहां पार्टी में शिरकत करती नजर आईं। वहीं, उनके साथ बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी को भी स्पॉट किया गया। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़