TMC के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ujjwal Biswas का कोलकाता में 72 वर्ष की उम्र में निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री उज्ज्वल बिस्वास का स्वास्थ्य संबंधी गंभीर जटिलताओं के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले तीन हफ्तों से बीमार थे और अस्पताल में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखे गए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उनके निधन पर दुख व्यक्त करते हुए पार्टी के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का लगभग तीन सप्ताह तक स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं से जूझने के बाद बुधवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 72 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
मुकुंदपुर स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती बिस्वास को पिछले कुछ दिनों से जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। ममता तृणमूल कांग्रेस के विधायक कुणाल घोष ने कहा, अभी पता चला है कि उज्ज्वल बिस्वास का आज रात करीब नौ बजे निधन हो गया।’’ बायपास सर्जरी के बाद पूर्व मंत्री को कई स्वास्थ्य जटिलताएं पैदा हो गई थीं, जिसके बाद उन्हें मस्तिष्क आघात हुआ था। इसके बाद उनकी स्थिति और बिगड़ गई तथा निमोनिया, मूत्र मार्ग में संक्रमण (यूटीआई) ने उनकी स्वास्थ्य समस्याओं को और बढ़ा दिया।
अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, उन्हें किडनी की गंभीर समस्या भी हो गई थी और उनका डायलिसिस चल रहा था। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिस्वास के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि जीवन के अंतिम महीनों में उन्हें राजनीतिक उत्पीड़न, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का शिकार बनाया गया। एक्स पर जारी अपने शोक संदेश में ममता बनर्जी ने बिस्वास को सार्वजनिक जीवन में एक सहयोगी से कहीं अधिक बताते हुए कहा कि उनके बीच वर्षों से बना गहरा रिश्ता था।
ममता बनर्जी ने कहा कि बिस्वास ने अपना पूरा जीवन तृणमूल कांग्रेस और जनता की सेवा में समर्पित कर दिया तथा पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और प्रतिबद्धता अमूल्य थी।
अन्य न्यूज़














