अपने प्यार की मौत पर फूट-फूट कर रोय सलमान, लिखा इमोशनल संदेश
सब जानते है की सलमान के लिए उनका परिवार कितना अहमियत रखता है सलमान अपने घर से या अपने आप से जुड़े हर इंसान को बेहद प्यार करते है, चाहे वो सलमान का परिवार हो या फिर सलमान के साथ हमेशा साथ रहने वाला उनका बॉडी गार्ड शेरा
सब जानते है की सलमान के लिए उनका परिवार कितना अहमियत रखता है सलमान अपने घर से या अपने आप से जुड़े हर इंसान को बेहद प्यार करते है, चाहे वो सलमान का परिवार हो या फिर सलमान के साथ हमेशा साथ रहने वाला उनका बॉडी गार्ड शेरा, सलमान कोई भी परेशानी हो वो कभी साथ नहीं छोड़ते। हाल ही में सलमान खान के दिल के सबसे नजदीक या मान ले सलमान खान का प्यार उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ कर चला गया।
यह भी पढ़ें- जब सुष्मिता करती हैं रैंप वॉक, तो थम जाती है लाखों दिलों की धड़कन देखें-VIDEO
जी हां सलमान खान को जान से ज्यादा प्यारा उनका पालतू डॉग 'माय लव' की डेथ हो गई। सलमान खान इस डॉग के साथ काफी समय बिताते थे और अक्सर इसकी तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर शेयर करते थे। 'नेपोलिटन मास्टिफ' ब्रीड का यह डॉग सलमान खान के करीब इसलिए भी था, क्योंकि वह घर पर खाली समय में 'मॉय लव' के साथ ही रहते।
यह भी पढ़ें- न कोई फिल्म करती हैं, न कोई एड, फिर कैसे चलाती हैं रेखा अपने घर का खर्च?
सलमान अपने पालतू डॉग 'माय लव' के बेहद करीब थे और माय लव को याद करते हुए सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इमोशनल मेसज भी शेयर किया। जिसमे सलमान खान ने लिखा कि- ‘मेरा सबसे खूबसूरत कुत्ता ‘माय लव’ आज इस दुनिया से चला गया... ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे...’।
My most beautiful my love gone today. God bless her soul. pic.twitter.com/a7Xdag3Xye
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 18, 2018
सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो ट्वीट कर फैंस को इसकी जानकारी दी। सलमान खान के फैंस भी उनके दुख में शामिल हैं और कमेंट कर दुख जता रहे हैं। ‘माय लव’ लैब्राडोर ब्रीड का कुत्ता था ।
Kisses my love..... pic.twitter.com/k7bF0JsdFC
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) October 18, 2018
सलमान खान ने कई अलग-अलग ब्रीड के कुत्ते पाल रखे हैं। सलमान खान का पालतू जानवर के प्रति प्रेम हमेशा से रहा है। 2009 में जब उनके पालतू कुत्ते माय सन और माय जान की मौत हुई थी तो उन्होंने गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास ही अपने कुत्तों के लिए एक स्मारक बनावाया था।
अन्य न्यूज़