झूठी बातें और पीठ पीछे बुराई, Mahhi Vij के तलाक विवाद के बीच सना मकबूल के नए पोस्ट ने मचाई खलबली!

Sana Maqbul
INSTAGRAM
एकता । Nov 12 2026 4:59PM

टीवी एक्ट्रेस माही विज और सना मकबूल की दोस्ती टूटने के बीच सना ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट साझा किया है। इसमें उन्होंने दोहरे रवैये और पीठ पीछे बुराई करने पर नाराजगी जताई है। बिना नाम लिए किए गए इस पोस्ट को फैंस सीधे तौर पर माही विज पर साधा गया निशाना मान रहे हैं।

रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' शुरू होने से ठीक पहले सोशल मीडिया पर टीवी एक्ट्रेस माही विज और सना मकबूल की दोस्ती टूटने की खबरें सुर्खियों में आ गई थीं। सना मकबूल के क्रिप्टिक पोस्ट सामने आने के बाद यह दावा किया गया था कि दोनों की दोस्ती अब खत्म हो चुकी है। इसके बाद भी सना के ऐसे पोस्ट लगातार आ रहे हैं, जिन्हें फैंस माही विज से ही जोड़कर देख रहे हैं।

हाल ही में शो के अंदर माही विज ने लव गिल के लिए 'होम ब्रेकर' शब्द का इस्तेमाल किया था, जिस पर पलटवार करते हुए लव ने माही के तलाक पर टिप्पणी कर दी थी। अब इस पूरे ड्रामे के बीच सना मकबूल का एक नया पोस्ट सामने आया है, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ सना मकबूल का नया पोस्ट

सना मकबूल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है, हालांकि इसमें उन्होंने किसी का सीधा नाम नहीं लिया है। इस पोस्ट में सना ने पीठ पीछे बुराई करने और दोहरे रवैये जैसी बातों का जिक्र किया है।

सना ने अपने पोस्ट में लिखा, "यह एक इंसान मेरी बहुत बड़ी फैन है। कृपया उसके पेज को पसंद करें, मेरे पेज को नहीं। अपने पसंदीदा इंसान की तरह ही भौंकते रहो और बकवास करते रहो। झूठी बातें फैलाना, दोहरे मापदंड अपनाना, पीठ पीछे बुराई करना, गाली-गलौज करना, वगैरह-वगैरह। यह मेरी राय है, आपकी नहीं।" भले ही इस पोस्ट के जरिए सना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया है, लेकिन फैंस का मानना है कि उन्होंने ट्रोलर्स के बहाने माही विज पर भी सीधा निशाना साधा है।

इसे भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधे Anirudh Ravichander और Kavya Maran, ग्रीस में लिए सात फेरे, संगीतकार ने पति-पत्नी के रूप में साझा की पहली तस्वीर

बेस्ट फ्रेंड से दुश्मन कैसे बनीं सना और माही?

सना मकबूल और माही विज के बीच कभी बहुत गहरी दोस्ती हुआ करती थी और दोनों को बेस्ट फ्रेंड माना जाता था। हालांकि, सना के एक पुराने पोस्ट ने हर किसी को चौंका दिया था। सना ने एक पोस्ट में अपनी किसी पुरानी दोस्त को 'डस्टबिन' और उसकी सोच को 'गटर जैसी' बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि वे अभी चुप हैं, वरना अगर सच सामने आ गया तो कई लोगों की बनी-बनाई इमेज टिक नहीं पाएगी। इस विवाद के बाद दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़