कटप्पा एक्टर सत्यराज कोविड से उबरे, अस्पताल से मिली छुट्टी

Sathyaraj recovers from COVID-19; discharged from hospital

कोविड-19 से उबरने के बाद बाहुबली फिल्म के अभिनेता सत्यराज को अस्पताल से छुट्टी मिली है।खबरों के मुताबिक 67 वर्षीय सत्यराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुंबई। अभिनेता एवं ‘बाहुबली’ फिल्म में ‘कटप्पा’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता सत्यराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के चलते कई दिनों तक अस्पताल में रहने के बाद उन्हें वहां से छुट्टी मिल गई है। उनके बेटे सिबी सत्यराज ने मंगलवार को यह जानकारी दी। खबरों के मुताबिक 67 वर्षीय सत्यराज के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके बेटे एवं अभिनेता सिबि सत्यराज ने ट्वीट कर बताया कि उनके पिता और वयोवृद्ध अभिनेता अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद ‘‘पूरी तरह से’’ ठीक हैं और अगले कुछ दिनों में अपना कामकाज भी शुरू कर देंगे।

इसे भी पढ़ें: आ रही है मटका किंग सीरीज़, रतन खतरी की जिंदगी से है प्रेरित कहानी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हैलो मित्रों....अप्पा (पिता) को कल रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह घर लौट आए हैं। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं और कुछ दिन आराम करने के बाद काम शुरू कर देंगे...आप सभी को आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। सत्यराज।’’ एक अन्य ट्वीट मेंसत्याराज ने यह भी स्पष्ट किया कि उनके पिता की किसी सोशल मीडिया मंच पर उपस्थिति नहीं है और प्रशंसकों से उन अकाउंट को ‘‘अनफॉलो, ब्लॉक या रिपोर्ट’’करने की अपील की, जिन्हें उनका होने का दावा किया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़