Rani Mukherjee Birthday: कभी Fashion Designer बनना था सपना, एक फैसले ने बनाया Bollywood की 'रानी'

Rani Mukherjee Birthday
Instagram

आज यानी की 21 मार्च को बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। रानी मुखर्जी ने रिजेक्शन से लेकर स्टारडम तक का लंबा समय तय किया है।

आज यानी की 21 मार्च को बॉलीवुड की एक्ट्रेस रानी मुखर्जी अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं। रानी मुखर्जी बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। 16 साल की उम्र से एक्टिंग की शुरू करने वाली रानी मुखर्जी ने रिजेक्शन से लेकर स्टारडम तक का लंबा समय तय किया है। एक्ट्रेस दमदार फिल्मों, चर्चित रिश्तों और आदित्य चोपड़ा संग शादी तक उनकी जिंदगी कई अहम और दिलचस्प मोड़ों से भरी रही। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर रानी मुखर्जी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

कोलकाता में 21 मार्च 1978 को रानी मुखर्जी का जन्म हुआ था। वह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता का नाम राम मुखर्जी था, जोकि फिल्म निर्देशक थे। लेकिन इसके बाद भी रानी मुखर्जी को फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी। 

फैशन डिजाइनर बनना चाहती थीं एक्ट्रेस

हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी एक्ट्रेस नहीं बल्कि फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती थीं। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। ऐसे में धीरे-धीरे रानी की दिलचस्पी फिल्मों की ओर बढ़ी और उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि रानी की पहली फिल्म हिंदी नहीं बल्कि बंगाली फिल्म 'बियेर फूल' थी। जिसको रानी के पिता ने निर्देशित किया था।

इस फिल्म से बनी सुपरस्टार

बॉलीवुड में रानी मुखर्जी ने फिल्म 'राजा की आएगी बारात' से कदम रखा था। रानी की अलग आवाज, दमदार एक्टिंग और डस्की लुक ने रानी मुर्खजी को बाकी अभिनेत्रियों से अलग पहचान दिलाई थी। रानी ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी थीं। फिल्म 'गुलाम' में आमिर के साथ रानी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान और काजोल के साथ रानी मुखर्जी की भूमिका ने उनको स्टार बना दिया था।

कमबैक से चौंकाया

फिल्म 'वीर जारा', 'ब्लैक' और 'पहेली' जैसी फिल्मों ने रानी मुखर्जी के अभिनय को नई ऊंचाई दी थी। रानी मुखर्जी ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे थे। लेकिन उन्होंने हर बार शानदार वापसी की थी। जब लोगों को लगा कि रानी का करियर खत्म हो गया, लेकिन उन्होंने फिल्म 'मर्दानी' में पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी राव का किरदार निभाकर सबको हैरान कर दिया था।

चर्चा में रही पर्सनल लाइफ

एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने साल 2014 में आदित्य चोपड़ा से शादी की थी। जिससे पूरा बॉलीवुड चौंक गया था। लंबे समय से रानी और आदित्य के रिश्ते को लेकर चर्चाएं होती रहीं। लेकिन उन्होंने हमेशा इसको निजी रखा। रानी ने अपनी मेहनत और टैलेंड के दम पर खुद को इंडस्ट्री में स्थापित किया था। आज भी रानी मुखर्जी अपने दमदार किरदारों के जरिए लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं और रानी नई पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं।

All the updates here:

अन्य न्यूज़