कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला की वापसी! अपने हुस्न से करेंगी मीका सिंह का कत्ल

प्रतिरूप फोटो
रेनू तिवारी । Oct 29 2020 4:36PM
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने भी लंबे समय बाद पर्दे पर कमबैक का मूड बना लिया है। शेफाली जरीवाला मीका सिंह के साथ एक वीडियो म्युजिक सॉन्ग में साथ नजर आने वाली हैं।
बिग बॉस 13 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने भी लंबे समय बाद पर्दे पर कमबैक का मूड बना लिया है। शेफाली जरीवाला मीका सिंह के साथ एक वीडियो म्युजिक सॉन्ग में साथ नजर आने वाली हैं। शेफाली जरीवाला ने अपने सोशल मीडिया पर मीका सिंह के साथ कुछ तस्वीरे शेयर की है। जिसे देखकर ये कहा जा सकता है कि जरीवाला काफी हॉट अंदाज में मीका के साथ कमबैक करने जा रही हैं।
इसे भी पढ़ें: शाहरुख खान का कमबैक! क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'लव हॉस्टल' का किया ऐलान
शेफाली जरीवाला ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें शेयर की है। तस्वीर में आप देख सकते है कि किलर लुक देते हुए शेफाली एक चाकू को मीका के उपर रखें हुए हैं। दूसरी तस्वीर में आप शेफाली को मीका के साथ रोमांटिक पोज में देखेंगे।
View this post on Instagram
तस्वीर को शेयर करते हुए शेफाली ने कैप्शन में लिखा मार दिया जाये या छोर दिया जाए... आपको बता दें कि ये गाना मेरा गांव मेरा देश फिल्म का है। इस गाने का रीमेक मीका सिंह बना रहे हैं, जिसमें शेफाली जरीवाला नजर आने वाली हैं।











