Shilpa Shetty ने समोसे को बताया 'त्रिमुखी फल', फायदे गिनाकर पूछा- 'एक और खालू?' Funny Video वायरल

Shilpa Shetty
Instagram

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने चीट डे का एक फनी वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शिल्पा समोसे को 'त्रिमुखी फल' बताते हुए उसके फायदे गिना रही हैं, जिसे देखकर फैंस अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

वैसे तो शिल्पा शेट्टी फिटनेस के मामले में सख्त रूटीन फॉलो करती हैं। खूब एक्सरसाइज और बैलेंस्ड डाइट लेती है। लेकिन कभी-कभार वह अपना मनपसंद खाना खाकर मजा भी करती हैं। आज शिल्पा ने अपना एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो उनके फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

शिल्पा का वीडियो

रविवार को अपने चीट डे के मौके पर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक दिलचस्प वीडियो शेयर किया, जिसमें वह लजीज समोसों का आनंद लेती नजर आ रही हैं। वीडियो में वह अलग-अलग तरह की चटनियों के साथ-साथ जलेबी का भी मजा लेती दिखाई देती हैं। उनका यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

जानें त्रिमुखी फल का राज?

इस वीडियो के बैकग्राउंड में मजाकिया आवाज में सुनाई दे रही है, जिसमें समोसे को 'त्रिमुखी फल' कहा जा रहा है। आवाज में कहा गया, 'यह फल पूरे साल मिलता है और दिन में कभी भी खाया जा सकता है। इसे खाने वाले को तीनों लोकों में सुख मिलता है। और इसे खिलाने वाले को तीनों लोकों में जीत मिलती है। समोसे को इमली की मीठी चटनी, हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ खा सकते हैं। और अगर जलेबी के साथ खाओगे तो तीनों लोकों में ताकत मिलेगी।'

शिल्पा ने लिखा प्यारा नोट

शिल्पा शेट्टी ने इस फनी वीडियो में को इंस्टा पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा है, उन्होंने लिखा, 'जब तक रहेगा समोसे में आलू, तब तक मैं कहूंगी 'एक और खालू?' इस वीडियों पर शिल्पा के फैंस ने रेड हार्ट इमोजी को बनाया है। आपको बताते चलें कि शिल्पा शेट्टी के संजय दत्त के साथ इस फिल्म 'केडी द डेविल' नजर आएंगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़