UP Rojgar Mela: पीलीभीत में 2500 से अधिक पदों पर 28 सितंबर को लगेगा Mega Job Fair

job mela
AI-Generated

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 50 से अधिक कंपनियों द्वारा 2500 से ज्यादा पदों पर युवाओं को नौकरी दी जाएगी। 10वीं पास से लेकर विभिन्न डिग्री धारक और फ्रेशर्स रोजगार संगम पोर्टल पर निःशुल्क पंजीकरण कर इसमें भाग ले सकते हैं।

बढ़िया नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द 2500 पदों पर लोगों को नियुक्त किया जाएगा। असल में यूपी में मेगा जॉब फेयर अगले हफ्ते लगने वाला है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार जल्द ही अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रोजगार संगम की ऑफिशियल वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पंजीकरण कर सकते हैं।

दरअसल, यह सर्विस एकदम फ्री है, इसके लिए आपसे कोई भी फीस नहीं ली जाएगी। इसलिए फ्रॉड लोग से जरुर बचें। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 सितंबर को जिला सेवायोजन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में प्रदेश सरकार में गन्ना विकास और चीनी मिल विभाग के राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार जी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।

इतना ही जो लोग फ्रेशर है, उनके विशेष मौका दिया जाएगा। इसलिए इस रोजगार नौकरी मेला के चांस को बिल्कुल भी न जाने दें।

फ्रेशर्स के लिए बढ़िया मौका

रोजगार मेला में 10वीं पास से लेकर इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक और अन्य टेक्निकल-नॉन टेक्निकल योग्यता रखने वाले कैंडिडेट्स जरुर शामिल हों। अनुभवी से लेकर फ्रेशर इस जॉब मेले में जरुर जाएं।

रोजगार मेला आयोजन-    जिला सेवायोजन कार्यालय
तारीख- 28 सितंबर 2026
रिक्तियां- 2500+
कंपनियां- 50 से ज्यादा कंपनियां
टाइमिंग-सुबह 10 बजे से
जगह- उपाधि सनात्तकोत्तर महाविद्यालय , पीलीभीत

अपने साथ क्या ले जाएं?

जब आप रोजगार मेले में जाए, तो अपने साथ सबसे जरुरी डॉक्यूमेंट्स की एक फाइल अलग से तैयार करके  ले जाएं। इसमें आपकी 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, आईटीआई, डिप्लोमा, बीटेक या अन्य कोर्स की मार्कशीट, सर्टिफिकेट के साथ ही आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, अपडेट किया हुआ रिज्यूम, ईमेल आईडी जैसी चीजें शामिल हो। अपने साथ एक सेट स्वप्रमाणित फोटोकॉफी भी रखें। अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करें।

All the updates here:

अन्य न्यूज़