कन्नड़ फिल्म ‘कुरुक्षेत्र’ में अर्जुन की भूमिका निभाएंगे सोनू सूद

sonu-sood-to-play-arjun-in-kannada-film-kurukshetra

फिल्म अभिनेता सोनू सूद महाभारत के एक अध्याय पर आधारित कन्नड़ फिल्म ‘‘कुरुक्षेत्र’ में अर्जुन की भूमिका निभाएंगे। नागन्ना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म कवि रन्ना की कविता ‘गदायुद्ध’ पर आधारित है।

मुंबई। फिल्म अभिनेता सोनू सूद महाभारत के एक अध्याय पर आधारित कन्नड़ फिल्म ‘‘कुरुक्षेत्र’ में अर्जुन की भूमिका निभाएंगे। नागन्ना के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म कवि रन्ना की कविता ‘गदायुद्ध’ पर आधारित है।

इसे भी पढ़ें: श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं बल्कि हत्या? जेल डीजीपी ने खोले चौंकाने वाले राज

सोनू ने एक बयान में कहा, ‘‘कुरुक्षेत्र बहुत खास है। यह मेरे द्वारा की गई सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। मैं फिल्म में अर्जुन का किरदार निभा रहा हूं जिसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा। मुझे यकीन है कि जब लोग फिल्म देखेंगे, तो उसकी भव्यता और निर्देशक ने जिस तरह से उसे शूट किया है, उससे मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।’’ ‘‘कुरुक्षेत्र’’ को सबसे महंगी कन्नड़ फिल्म माना जा रहा है, जिसमें प्रमुख रूप से विशाल युद्ध को पूरी भव्यता के साथ चित्रित किया गया है। निर्देशक ने इसे 3 डी में शूट किया है।

इसे भी पढ़ें: राहुल ढोलकिया की फिल्म में पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी कृति सेनन

फिल्म के कलाकारों में दर्शन और दिवंगत अभिनेता अंबरीश जैसे शीर्ष कन्नड़ अभिनेता शामिल हैं। फिल्म पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज होगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़