Anushka Shetty की Kathanar का टीजर रिलीज, जादुई दुनिया देख खड़े हो जाएंगे आपके रोंगटे

Anushka Shetty
Instagram
एकता । Mar 31 2026 5:41PM

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी की मलयालम डेब्यू फिल्म 'कथनार-द वाइल्ड सोरसरर' का रहस्यमयी टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें वे जयसूर्या के साथ नजर आएंगी। रोजिन थॉमस द्वारा निर्देशित यह बड़े बजट की फैंटेसी-थ्रिलर फिल्म एक जादूगर की कहानी है जिसे हिंदी सहित कई भाषाओं में पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज किया जाएगा।

अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी अपने अब तक के सबसे बड़े और खास प्रोजेक्ट 'कथनार-द वाइल्ड सॉर्सेरर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए अनुष्का पहली बार मलयालम सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं, जिसे लेकर उनके प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है, जो एक जादुई और रहस्यों से भरी दुनिया की झलक दिखाता है। फिल्म की कहानी एक शक्तिशाली जादूगर के जीवन पर आधारित है। इसमें शानदार विजुअल्स और थ्रिलर का तड़का लगाया गया है, जो दर्शकों को एक अलग अनुभव देने का वादा करता है। फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर जयसूर्या नजर आएंगे।

इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 के सबसे अहम सीन पर चली Censor Board की कैंची, भड़के Danish Pandor

बड़े स्तर पर हो रहा निर्माण

रोजिन थॉमस के निर्देशन में बनी इस फिल्म को 'श्री गोकुलम मूवीज' ने बहुत बड़े बजट के साथ तैयार किया है। फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी प्रभावशाली है, जिसमें विनीत, सैंडी, नीतीश भारद्वाज और हरीश उथमन जैसे मंझे हुए कलाकार शामिल हैं। फिल्म का संगीत राहुल सुब्रमण्यम ने दिया है।

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के मंदिर में बिजनेसमैन Harsh Mehta संग दिखीं Malaika Arora, वायरल हुई Photos

कई भाषाओं में होगी रिलीज

'कथनार' को केवल मलयालम तक सीमित नहीं रखा जाएगा। मेकर्स इसे पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। इसका मतलब है कि अनुष्का शेट्टी की इस जादुई फिल्म को दर्शक हिंदी सहित कई अन्य भाषाओं में भी देख सकेंगे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़