Aizawl ने Swachh Survekshan में जीता मिजोरम के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान

Aizawl ने Swachh Survekshan में जीता मिजोरम के सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

आइजोल को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत राज्य का पहला स्वच्छ शहर चुना गया है। नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। महापौर एच लालरेमटलुआंगा और शहरी विकास विभाग के अधिकारियों ने इस सम्मान को ग्रहण किया।

आइजोल ने ‘स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26’ में ‘मिजोरम का पहला स्वच्छ शहर’ पुरस्कार जीता है, जिसे राज्य की राजधानी में किए जा रहे साफ-सफाई संबंधी प्रयासों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आइजोल को यह पुरस्कार नयी दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आयोजित एक समारोह में दिया गया।

उन्होंने बताया कि आइजोल के महापौर एच लालरेमटलुआंगा और शहरी विकास एवं गरीबी उन्मूलन (यूडी एंड पीए) विभाग के अधिकारी पुरस्कार ग्रहण करने के लिए समारोह में शामिल हुए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से कराया जाने वाला ‘स्वच्छ सर्वेक्षण’ 2016 से ही देश भर के शहरी क्षेत्रों में साफ-सफाई और स्वच्छता के मानकों का आकलन कर रहा है। इस वार्षिक सर्वेक्षण का उद्देश्य शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना और उन्हें अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता तथा समग्र साफ-सफाई में सुधार के लिए प्रोत्साहित करना है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


All the updates here:

अन्य न्यूज़